26.2 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210925 WA0039
मनोरंजन

संदीप नागराले के लिखे गीत को सुप्रसिद्ध मराठी गायक स्वप्निल बांदोड़कर ने गाया

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई : हाल ही में वीएसएन प्रोडक्शन द्वारा एक मराठी गीत ‘प्रेम हिला कळणार कधी’ की रिकॉर्डिंग भांडुप स्थित अरविंद रेकॉर्डिंग स्टूडियो में सम्पन्न हुई। संदीप नागराले और विनोद धोत्रे द्वारा लिखी इस गीत को प्रसिद्ध मराठी गायक स्वप्निल बांदोड़कर ने गाया है जिसे विनोद धोत्रे ने संगीत से सजाया है। इस गीत के संगीत संयोजक सतीश मोहिते, अविनाश बाईत हैं। गाने की परिकल्पना संदीप नागराले की है जिसकी शीघ्र ही वीडियो शूटिंग की जाएगी।
गौरतलब है कि संदीप नागराले पिछले कुछ वर्षों से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रयासरत हैं।

उन्होंने प्रोड्यूसर एसोसिएशन में अपना बैनर वी एस एन प्रोडक्शन रजिस्टर कर युवा पीढ़ी में जागरूकता लाने के लिए नशामुक्ति पर एक शॉर्ट फिल्म का निर्माण किया जिसे कई पुरस्कार प्राप्त हुए। साथ वे कई फैशन शो का आयोजन भी करने लगे। लेकिन बॉलीवुड में उनका लक्ष्य कुछ बड़ा काम करना था। इस सोच को अंजाम देते हुए संदीप ने फिल्मों में काम करने वाले चालीस बौनों को लेकर फिल्म ‘आखिरी गब्बर’ बनाया जो कि एक तरह का अनूठा प्रयास रहा। फिर लॉकडाउन के दौरान कॉमेडियन सुनील पाल अभिनीत मराठी फिल्म ‘एक होता लेखक’ रिलीज हुई जिसमें वह सह-निर्माता के रूप में जुड़े थे। इस बार संदीप नागराले ने एक बड़े बजट की हिंदी फिल्म के निर्माण की योजना बनाया है जो एक हिडन गैंगस्टर की कहानी होगी। इसकी स्क्रिप्ट को वह शीघ्र ही पूरी कर लेंगे फिर किसी नामचीन एक्टर को अप्रोच करेंगे।


Bundelikhabar

Related posts

आखिर उपरवाले ने सुन ली : शाहमीर खान

Bundeli Khabar

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता पर फिल्माया गया है ‘वध’ का गाना मेरी सज़ा

Bundeli Khabar

भारत की आज़ादी के 75 वे अमृत महोत्सव पर गायिका मधुश्री के स्वर में ‘वन्देमातरम’ गीत

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!