22.9 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
images 1
मध्यप्रदेश

पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता के समधी ने कनाडा के डॉक्टर के हड़पे एक करोड़

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर में पूर्व मंत्री व भाजपा नेता के समधी ने कनाडा के डाक्टर से एक करोड़ रुपए हड़पे, ईओडब्ल्यू ने दर्ज किया प्रकरण

मध्यप्रदेश के जबलपुर में पूर्व मंत्री व भाजपा नेता के समधी बीएस खन्ना सहित अन्य ने मिलकर भारतीय मूल के कनाडा के डाक्टर के साथ एक करोड़ रुपए की ठगी की है, राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) की टीम ने जांच के बाद बीएस खन्ना सहित उनके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

इस संबंध में ईओडब्ल्यू निरीक्षक स्वर्ण जीत सिंह धामी ने बताया कि ज्ञानजीत सेवा मिशन ट्रस्ट के ट्रस्टी बीएस खन्ना, अमनदीप खन्ना, रमनदीप खन्ना व मनिन्दर कौर द्वारा साजिश रचकर भारतीय मूल के विदेशी नागरिक डॉक्टर सत्यप्रकाश पता 3559, लोरेटो ब्रोसार्ड कनाडा से धोखाधड़ी कर एक करोड़ रुपये लोन एग्रीमेंट के माध्यम से अपने ट्रस्ट, सुख सागर मेडीकल कालेज एवं हास्पिटल के खर्च के लिए लेकर हड़प लिए. इस मामले की शिकायत मिलने पर ईओडब्ल्यू के इंस्पेक्टर स्वर्णजीत सिंह धामी ने जांच के बाद ज्ञानजीत सेवा मिशन ट्रस्ट आफिस 50 ए आदर्श नगर नर्मदा रोड जबलपुर के ट्रस्टी बीएस खन्ना, अमनदीप खन्ना, रमनदीप खन्ना एवं मनिन्दर कौर के विरुद्ध प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाये जाने पर धारा 406, 420, 120 बी भादवि के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


Bundelikhabar

Related posts

नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया जी द्वारा नवगठित नगर परिषद् कर्रापुर हेतु बैठक का आयोजन

Bundeli Khabar

सम्मान समारोह के विरोध में कांग्रेस की FIR की मांग को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष का सामने आया बड़ा बयान

Bundeli Khabar

प्रश्न एवं जिज्ञासा हमे चिंतन एवं मननशील बनाती है— वेद प्रकाश पूर्व आयुक्त

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!