22.7 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220407 WA0010
मध्यप्रदेश

नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया जी द्वारा नवगठित नगर परिषद् कर्रापुर हेतु बैठक का आयोजन

Bundelikhabar

रिपोर्ट /सुधीर द्विवेदी

नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया जी की अध्यक्षता में द्वारा नवगठित नगर परिषद् कर्रापुर में सम्मलित पंचायत कर्रापुर, मझगवॉ, तिन्सुआ, बारछा, बोरा सिमरिया,टपरा, धानखेड़ी, खिरिया के सरपंच, पंच एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ स्थानीय रहवासियों के साथ कर्रापुर नगर परिषद् की पेय जल समस्या के संबंध में बैठक की गयी। बैठक में विधायक महोदय द्वारा एल एल तिवारी कार्यपालन यंत्री संभागीय कार्यालय नगरीय प्रशासन एवं विकास संभाग सागर एवं इशांक धाकड़ मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद् मकरोनिया एवं प्रशांत जैन प्रशासक एव नायब तहसीलदार को निर्देशित किया गया कि नगर परिषद् कर्रापुर में सम्मलित समस्त ग्रामों का भ्रमण कर पेयजल संबंधित समस्त शासकीय संपत्तियों को एकजाई करना, पुराने बोरो एवं नलकूपों का संधारण करने एवं आवश्यकता अनुरूप नये बोर करवाये जाने तथा स्टेण्डपोस्ट नल बनाने एवं आवश्यकता अनुसार ही टंकिया रखकर पेयजल समस्या के निराकरण करने हेतु विधायक द्वारा निर्देश प्रदान किये गये।

माननीय विधायक महोदय द्वारा नवगठित नगर परिषद् कर्रापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ हितग्राहियों को मिल सके इस संबंध मेें मुनादी कराकर अगले 7-10 दिवस में संपूर्ण क्षेत्र में आवासहीन लोगों को जो कि पात्र हैं पारदर्शी व्यवस्था के लाभ प्रदान किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये है।

विधायक द्वारा एल.एल तिवारी कार्यपालन यंत्री संभागीय कार्यालय नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग संभाग सागर, इशांक धाकड, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, प्रशांत जैन प्रशासक एवं नायब तहसीलदार को कर्रापुर के पंचायत भवन को नगर परिषद् के कार्यालय के तौर पर व्यवस्थित करने एवं आवश्यक निर्माण कार्य करने एंव शीघ्रता से कार्य करने के निर्देश प्रदान किये गये ताकि आम नागरिकों को नगर परिषद् से संबंधित समस्त योजनाओं आदि का लाभ मिल सके।


Bundelikhabar

Related posts

भाजपा सरकार का श्रमिक विरोधी चहरा उजागर : सुरेन्द्र चौधरी

Bundeli Khabar

जबलपुर में कोविड संक्रमण से हुई एक और मौत, आंकड़ा पहुँचा 801

Bundeli Khabar

वन भूमि पट्टे वितरण योजना पर फिरा पानी, वन विभाग ने स्वयं उजाड़े आशियाने

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!