27.4 C
Madhya Pradesh
July 26, 2026
Bundeli Khabar
images
मध्यप्रदेश

नगरीय निकाय चुनाव का हुआ श्री गणेश: तारीखों का हुआ ऐलान

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

भोपाल/ ब्यूरो
.दो चरणों में होंगे नगरीय निकाय चुनाव
.पहले चरण में 133 और दूसरे में 214 निकायों पर होगा मतदान
.17 एवं 18 जुलाई को होगी मतगणना

आज राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बजा दिया है समूचे मध्य प्रदेश की आम जनता को जिसका इंतजार गत दो बर्षों से था आज चुनाव आयोग मध्यप्रदेश ने उसकी घोषणा कर दी है, जी हाँ नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा।

राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय चुनाव कराने की समय सारणी तय कर दी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह नगरीय निकाय चुनाव के ऐलान को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। कुछ ही देर में तारीखों का ऐलान होगा। इससे पहले नगरीय निकाय के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। तारीखों का ऐलान होते ही आचार संहिता लागू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कुल 347 निकायों में चुनाव होंगे। दो चरणों में होगा चुनाव। पहले चरण में 133 और दूसरे चरण में 214 निकायों पर चुनाव होंगे। प्रदेश में 19, 977 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान के लिए 87,937 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

राज्य निर्वाचन आयोग सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायत कराने की घोषणा कर चुका है। तीन चरण में होने वाले चुनाव 25 जून, 1 जुलाई और 8 जुलाई को होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने पंचायत के साथ नगरीय निकाय चुनाव के लिए शेड्यूल जारी करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया था। चुनाव आयोग द्वारा प्रदेश के 397 नगरीय निकायों में चुनाव कराए जाने के लिए आरक्षण की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई है जिसके बाद आज चुनाव आयोग द्वारा मतदान की तारीखों का एलान किया गया, जिसमें निकाय के चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे।

चुनाव कार्यक्रम:
.11 जून नाम निर्देशन से 18 जून तक.
.20 जून समीक्षा 22 जून नाम वापिसी.
. प्रथम चरण का मतदान 6 जुलाई और दूसरे चरण का मतदान 13 जुलाई.
.मतगणना 18 जुलाई.


Bundelikhabar

Related posts

आठ साल पहले आम तोड़ने गए एक 13 साल के बालक का मिला कंकाल

Bundeli Khabar

पुलिस चौकी में चोरी, रायफल समेत 150 कारतूस उड़ा ले गए चोर

Bundeli Khabar

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का आगाज: आदर्श आचार संहिता लागू

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!