37.6 C
Madhya Pradesh
April 22, 2026
Bundeli Khabar
Home » कांग्रेस पार्टी ने पानी,बिजली,सड़क को लेकर घेरा निगम कार्यालय
मध्यप्रदेश

कांग्रेस पार्टी ने पानी,बिजली,सड़क को लेकर घेरा निगम कार्यालय

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर आगामी जिला पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव की तारीखे नजदीक आते ही राजनैतिक पार्टियां जनता के बीच अपनी छवि बनाने को लेकर मैदान में उतर चुकी है भाजपा के जहा मंत्रियों का दौरा जबलपुर लगातार बना हुआ है वही कांग्रेस भी जनता को रिझाने और उनका समर्थन पाने मैदान में उतर गई है

जहाँ पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखन घँघोरिया के नेतृत्व में पानी की समस्या को लेकर अंबेडकर चौक से पैदल मार्च निकालते हुए निगम कार्यालय पहुँचे जहा इस दौरान पानी के खाली टैंकर लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता निगम के सामने नारेबाजी कर पानी देने की मांग करने लगे।

वही लखन घँघोरिया ने ज्ञापन देते हुए बताया की पूर्व विधानसभा में पानी के लिए हाहाकार मची हुई लोग पानी के लिए कोसो दूर जा रहे है बावजूद इसके नगर निगम प्रशासन पानी के लिए किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नही कर पा रहा है,इसके अलावा सभी जगह स्मार्ट सिटी के नाम पर बड़े बड़े गड्ढे खोद कर छोड़ दिये गए,बरसात के मौसम में यही से जलप्लावन की स्थिति निर्मित होगी और लोगो के घरों में पानी भरेगा लेकिन निगम द्वारा कोई समाधान नही किया जा रहा,वही बिजली की भी यही स्थिति बनी हुई है गरीब जनता के हजारों के बिल आ रहे है,सभी जगह तानाशाही मची हुई है,वही विधायक लखन घंघोरिया ने कहा कि अगर निगम प्रशासन जल्द इस पर ध्यान नही देता है तो इससे भी उग्र आंदोलन किया जाएगा।


Bundelikhabar

Related posts

तहसील कार्यालय में राजस्व शिविर आयोजित

Bundeli Khabar

कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी जी की जयन्ती को “सद्भावना दिवस” के रूप में मनाया।

Bundeli Khabar

पश्चिम मध्य रेलवे के अधिकारियों की लोकसभा सांसद ने ली बैठक

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!