26.8 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220529 WA0008
मनोरंजन

शिवराज मुद्रा छत्रपति शिवाजी अवार्ड से सम्मानित हुए पद्मभूषण उदित नारायण

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। पूरी दुनिया में अपनी गायिकी से भारत का नाम रोशन करने वाले पद्मभूषण उदित नारायण को इस्कोन ऑडिटोरियम, जूहू मुंबई में शिवराज मुद्रा छत्रपति शिवाजी अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया।

उदित नारायण के करोड़ों चाहने वालों में फिर से ख़ुशी की लहर दौड़ गई है। उदित नारायण का भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री में बहुत बड़ा योगदान है, तक़रीबन 43 साल से वे अपनी गायिकी के ज़रिए देश की सेवा कर रहे हैं। उदित नारायण ने अब तक 21 हज़ार गाने तक़रीबन 40 भाषाओं में गाये हैं यह अपने आप में सबसे बड़ा रिकोर्ड है।

भारत सरकार ने पहले उन्हें पद्मश्री और उसके बाद पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित किया। उदित नारायण का जन्म एक गरीब परिवार और एक साधारण किसान के घर में हुआ इसलिए आज भी वे ज़मीन से जुड़े हैं। अपने प्रशंसकों और चाहने वालों को उन्होंने कभी निराश नहीं किया। समाज और देश के अच्छे कार्यों में उन्होंने हमेशा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। संगीत जगत में उदित नारायण के स्वर आज भी लोगों को उतना ही पसंद किया जाता है जितना 90 के दशक में श्रोताओं को पसंद था।

महाराष्ट्र और देश की शान छत्रपति हाल ही में शिवाजी महाराज के नाम से उन्हें सम्मान मिला है। सोशल डिवेलप्मेंट एंड वोमेन एमपोवेरमेंट ऑर्गनायज़ेशन तथा हाई फ़ाई क्रीएशन द्वारा आयोजित इस समारोह में देश की कई जानी मानी हस्तियाँ मौजूद थी।


Bundelikhabar

Related posts

तेलुगु व हिंदी भाषा में बनी फिल्म ‘स्ट्रीट लाइट’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार

Bundeli Khabar

फिल्म ’83’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के पहले पंकज त्रिपाठी ने एक बात बतायी कि क्यों निकले थे उनके आंखों से आंसू

Bundeli Khabar

सनी कौशल 2022 में अनेक प्रोजेक्ट को लेकर हैं बहुत व्यस्त

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!