28.3 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1625769634777
मध्यप्रदेशUncategorized

स्वनिधि से संमृद्वि योजना के क्रियान्वयन में सागर नगर निगम देश में अव्वल

Bundelikhabar

सागर/अभिलाष पवार
स्वनिधि से समृद्धि योजना के क्रियान्वयन में सागर नगर निगम ने सम्पूर्ण देश में प्रथम स्थान अर्जित किया है। कोरोना महामारी की रोकथाम हेतु लगाए गए लाॅकडाउन के कारण कई छोटे व्यापारी प्रभावित हुए। इनमें सबसे अधिक प्रभावित हुए रेहड़ी और पटरी वालों (छोटे स्ट्रीट वेंडर्स) को अपना खुद का काम नए सिरे से शुरू करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 10 हज़ार रूपये तक का ऋण मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत सागर नगर पालिक निगम के द्वारा पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को 10 हज़ार रूपये तक का ब्याज मुक्त लोन बैंकों के माध्यम से दिलाया रहा है।

स्वनिधि से संमृद्वि योजना के तहत मध्यप्रदेश के 09 शहरों क्रमशः (इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, खंडवा, बुरहानपुर, उज्जैन, सागर, गुना, छतरपुर) का पायलट आधार पर चयन किया गया। इस योजना के अंतर्गत 1 लाख से 10 लाख तक की जनसंख्या वाले शहरों में नगर पालिक निगम सागर ऋण वितरण कर लाभ दिलाने में मध्यप्रदेश के चयनित 9 शहरों में प्रथम स्थान पर है। इसके साथ ही स्वनिधि से संमृद्वि योजना में भी सागर नगर निगम भारत के शहरों में प्रथम स्थान पर है।

सागर में पीएम स्वनिधि के सभी लाभार्थियों की सामाजिक एवं आर्थिक जानकारी एकत्र कर डाक्यूमेंट तैयार किये जा रहे है और उनके परिवारों को भारत सरकार की अन्य 9 योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। जिसके अंतर्गत पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों एवं उनके परिवार जनों को -पीएम सुरक्षा बीमा योजना ,जीवन ज्योति योजना, पीएम जन धन योजना , वन नेशन वन राशन कार्ड योजना , पीएम श्रमयोगी मनधन योजना, कंस्ट्रक्शन कार्यो हेतु रजिस्ट्रेशन योजना, जननी सुरक्षा योजना, पीएम मातृ वंदना योजना आदि के अंतर्गत लाभान्वित किया गया है। उक्त सभी योजनाओं अंतर्गत सागर शहर के कुल 25 हज़ार 589 लोगों द्वारा दिये गये आवेदनों में से 25 हज़ार 588 लोगों को लाभान्वित कर नगर निगम सागर ने भारत में पहला स्थान पर है।
नगरीय विकास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर, संभाग आयुक्त एवं नगर निगम के प्रशासक श्री मुकेश शुक्ला और कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने नगर निगम के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सभी के लगातार प्रयासों एवं उचित मार्गदर्शन से सागर ज़िले ने यह सफलता हासिल की है। इससे न केवल हज़ारों स्ट्रीट वेंडर्स लाभान्वित हों रहे हैं बल्कि उनका संपूर्ण परिवार समृद्ध होगा।

FB IMG 1625769640944

Bundelikhabar

Related posts

बुंदेली चैनल पर लाइव :मुशिर्दना हजरत किब्ला मो. हसन साघ्ू बाबा 26 वॅा उर्स मुबारक  कब्बाल गुलाम फरीद पेन्टर अलीगड यू. पी.

Bundeli Khabar

पिता ने बेटी को मारी गोली

Bundeli Khabar

कोविड वॉरियर के सम्मान में अंकुर अभियान के तहत मुक्तिधाम में हुआ बृहद पौधारोपण

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!