20 C
Madhya Pradesh
September 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220529 WA0006
मनोरंजन

निर्माता संजय सुन्ताकर की कॉमेडी फिल्म ‘3 श्याने’ का हुआ भव्य प्रीमियर

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। निर्माता संजय सुन्ताकर, निर्देशक अनीस बारुदवाले की कॉमेडी फिल्म ‘3 श्याने’ का भव्य प्रीमियर मुम्बई के कार्निवल सिनेमा में सम्पन्न हुआ. इस मौके पर फ़िल्म के हीरो देव शर्मा और हीरोइन अनुप्रिया लक्ष्मी कटोच, अर्जुमन मुगल, निशांत तंवर और कुणाल सिंह राजपूत उपस्थित रहे.  उसी अवसर पर एक लक्की ड्रा भी हुआ जिसमें 5 खुशकिस्मत लोगों ने इनाम जीता.
फ़िल्म के निर्माता संजय सुन्ताकर ने कहा कि इस फ़िल्म की कहानी काफी अलग है. आजकल के युवा रातों रात सफलता पाने के लिए शॉर्टकट रास्ते अपनाते हैं. 3 श्याने की स्टोरी भी ऐसे ही तीन लड़कों की है जो ग़लत रास्तों पर चले जाते हैं.

गौरतलब है कि प्रोड्यूसर संजय वाई सुन्ताकर की इस कॉमेडी फिल्म में यारियां फेम देव शर्मा, अनुप्रिया लक्ष्मी कटोच, असरानी, ज़रीना वहाब, मुकेश खन्ना, प्रियांशु चटर्जी, टिकु तलसानिया, राकेश बेदी, वृजेश हिरजी, हिमानी शिवपुरी, अर्जुमन मुगल, निशांत तंवर और कुणाल सिंह राजपूत इत्यादि नज़र आने वाले हैं.

फ़िल्म के लेखक निर्देशक अनीस बारुदवाले ने बताया कि 3 श्याने में एक सोशल मैसेज भी है. फ़िल्म के द्वारा युवाओं को यह सन्देश देने का प्रयास किया गया है कि शॉर्टकट से इंसान मुसीबत में फंस जाता है. ए ए देसाई के कांसेप्ट पर बनी फिल्म एसएसएस फिल्म्स इंटरनेशनल – 333 के बैनर तले रिलीज की गई है. विक्रम तनहा द्वारा लिखे गीतों को विक्रम एन विक्रम ने संगीत से सजाया है. फ़िल्म के गाने जावेद अली, ऋतु पाठक, बृजेश शांडिल्य और अर्पिता चक्रवर्ती ने गाये हैं.

इस फ़िल्म का प्रोमोशन और पब्लिसिटी का काम किया है शब्बीर शेख के फार्च्यून लाइफलाइन मीडिया ऐंड एंटरटेनमेंट ने और इसे वर्ल्डवाइड रिलीज किया है लाइफलाइन इंटरप्राइजेज ने. यह 300 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.


Bundelikhabar

Related posts

जौनपुर के भोजपुरी स्टार सिंगर ‘संजीव रैपर’ का धमाकेदार गाना यूट्यूब पर मचा रहा धमाल

Bundeli Khabar

दीपक भोजपुरिया को मिला डेब्यू निर्माता का अवाॅर्ड

Bundeli Khabar

कसीम हैदर कसीम को मिला दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!