31.2 C
Madhya Pradesh
June 20, 2026
Bundeli Khabar
मनोरंजन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित हुआ मिस एंड मिसेज इंडिया व नारी शक्ति सम्मान 2022

Bundelikhabar

गायत्री साहू,

एमएलए डॉ भारती लव्हेकर, एसीपी बाजीराव महाजन, डॉ परिन सोमानी, दीपा नारायण झा, हर्षाली मल्होत्रा, एहसान कुरैशी, प्रेमाकिरण रहे उपस्थित

मुम्बई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 7 मार्च 2022 को केसीएफ और केसीपी के अंतर्गत कृष्णा चौहान ने मुम्बई के उपनगर अंधेरी पश्चिम स्थित मेयर हॉल में ‘मिस एंड मिसेज इंडिया ब्यूटी कॉन्टेस्ट’ और ‘नारी शक्ति सम्मान 2022’ का भव्य आयोजन किया।
उसी कार्यक्रम में ब्यूटी कॉन्टेस्ट के ज्यूरी मेम्बर्स में कृष्णा चौहान, एसीपी बाजीराव महाजन, डॉ परिन सोमानी, डॉ दीपा नारायण झा, सुजाता शर्मा और फैशन डिजाइनर सरला पाण्डेय का नाम उल्लेखनीय रहा।
इस कार्यक्रम में वर्सोवा, अंधेरी की एमएलए डॉ भारती लव्हेकर, डॉ परिन सोमानी, डॉ दीपा नारायण झा, एसीपी बाजीराव महाजन, एहसान कुरैशी के हाथों कई विशिष्ट महिलाएं सहित कलाकार, समाजसेवक और पत्रकार सम्मानित हुए।
उसी दौरान फ़िल्म पीके में आमिर खान द्वारा निभाए गए किरदार के गेटअप में पीके ने अपनी परफॉर्मेंस से यहाँ सबको खूब हंसाया।
सलमान खान की फ़िल्म बजरंगी भाईजान में मुन्नी का रोल करने वाली हर्षाली मल्होत्रा को नारी शक्ति सम्मान 2022 की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
कॉमेडियन एहसान कुरैशी ने स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस से खूब हंसाया।
डॉ भारती लव्हेकर ने नारी शक्ति सम्मान 2022 की ट्रॉफी प्राप्ति के बाद कहा कि कृष्णा चौहान हमेशा बहुत अच्छा प्रोग्राम करते हैं। नारी शक्ति को सलाम, सभी अवार्डी को अभिनंदन। सिमरन आहूजा का बेहतरीन एंकर हैं।
इस कार्यक्रम में एमएलए डॉ भारती लव्हेकर, डॉ परिन सोमानी, डॉ दीपा नारायण झा, प्रेमा किरण, अनुराधा सोलंकी, किरण गोलानी, मयूरी पटालिया, ज़ीनत एहसान कुरैशी, सानिया एजाज़, सरला पाण्डेय, रेशमा (ब्राइट आउटडोर की महिलाकर्मी), सुधाकर शर्मा, राजकुमार कनौजिया, श्याम लाल, डॉ प्रवीण भालेराव, शिरीन फरीद, ललिता प्रथमेश जाधव, मोना शाह, इंदु शशिकांत सिंह, आसमा कपाड़िया, प्रियंका राज, मानवी त्रिपाठी, डॉ चंद्रकला, गायत्री साहू, सीमा सूर्यवंशी, सिमरन आहूजा, कैलाश मासूम, सुंदर मोरे, एहसान कुरैशी, राजेश कुरील, आर राजपाल, पंकज पाण्डेय, दिनेश कुमार, मोहन राजपुत, केवल कुमार, टिंकु चौहान, समीर खान, जुबैर अली, अनिता पाण्डेय, डॉ छाया को नारी शक्ति सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया।
सिमरन आहूजा ने इस शानदार शो की एंकरिंग की। स्टेज पर कई कलाकारों ने डांस और गायकी से दर्शकों का मन बहलाया।
मिस एंड मिसेज इंडिया मुकाबले में कई महिलाओं ने भाग लिया। कई राउंड में यह ब्यूटी कांटेस्ट हुआ जहां सभी प्रतियोगी ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। रैम्प वाक से लेकर डांस प्रस्तुति तक इन महिलाओं ने हर इम्तिहान में खुद को बेहतर साबित किया। आखरी राउंड सवाल जवाब का था जहां ज्यूरी मेम्बर्स ने प्रतियोगियों से कई तरह के सवाल किए जिसका जवाब सभी कंटेस्टेंट ने बखूबी दिया। अगर वे यह ट्रॉफी जीत जाती हैं तो समाज की भलाई के लिए वह क्या करना चाहेंगी? इस तरह के सवाल किए गए।
मिस इंडिया मुकाबले में मिसेस रश्मि अग्रवाल फर्स्ट रनर अप (सिल्वर क्लास) रहीं जबकि कोमल कटारिया फर्स्ट रनर अप (गोल्डन क्लास) घोषित की गईं। मिस इंडिया 2022 सीमा सूर्यवंशी विजेता रही जबकि मिसेस इंडिया प्रीति अमनेरकर को सिल्वर क्लास और अनीता दत्तानि को गोल्डन क्लास, डॉ चन्द्र कला गोठवाल को प्लैटिनम क्लास में विजेता चुना गया। वहीं कृष्णा चौहान फाउंडेशन 2022 की गुजरात की ब्रान्ड अम्बेसडर डॉ परिन सोमानी, दिल्ली की ब्रान्ड अम्बेसडर छाया सखारे, महाराष्ट्र की ब्रान्ड अम्बेसडर इस्मिता अग्रवाल घोषित की गई।
कृष्णा चौहान ने सभी ज्यूरी मेम्बर का आभार जताते हुए बताया कि महिला दिवस के मौके पर हमारे देश की महिला शक्ति को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया है। इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाली ऐसी महिलाएं रहीं जिन्होंने समाज और देश के लिए अपना योगदान दिया है।
उल्लेखनीय है कि कृष्णा चौहान न केवल एक कामयाब फ़िल्म निर्देशक हैं बल्कि समाज सेवक भी हैं। उनका एक अवार्ड फंक्शन सम्पन्न होता है और वह अपने अगले पुरस्कार समारोह की तैयारियों में लग जाते हैं। नए साल 2022 में उन्होंने मुम्बई के मेयर हॉल में “बॉलीवुड आइकोनिक अवार्ड 2022” का सफल आयोजन किया। और अब इन्होंने नारी शक्ति सम्मान 2022 का सफल आयोजन करके यह सिद्ध कर दिया है कि वह अवार्ड शो करने वालों की सूची में सबसे आगे हैं। इस अवसर पर बॉलीवुड के दिग्गजों तथा सामाजिक कार्यों के लिए कई हस्तियों को सम्मानित किया गया।
कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के अंतर्गत कृष्णा चौहान कई अवार्ड शो का आयोजन करते आये हैं। केसीएफ के अंतर्गत बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड, बॉलीवुड आइकोनिक एवॉर्ड, लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड और महात्मा गांधी रत्न अवार्ड का आयोजन पिछले कई वर्षों से किया जाता रहा है। 
4 मई 2022 को अपने जन्मदिन के अवसर पर कृष्णा चौहान लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2022 का आयोजन करने वाले हैं।


Bundelikhabar

Related posts

दंगल टीवी पर प्रसारित ‘नथ ज़ेवर या जंजीर’ ने पूरा किया सौ एपिसोड, केक काटकर टीम ने मनाया जश्न

Bundeli Khabar

‘मचा मचा’ गीत में गदर मचाएंगे गंगा राम चौधरी

Bundeli Khabar

लोकगीतों के साथ फिल्मी गीतों में भी अपनी सरगम का जादू बिखेरती हैं कविता मिश्रा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!