31.7 C
Madhya Pradesh
October 11, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0525 2347322
विदेश

स्कूल में घुस कर 19 बच्चों सहित 21 लोगों को मारी गोली

Bundelikhabar

7 / 100 SEO Score

दिल्ली/ब्यूरो
अमेरिका के टैक्सास शहर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक 18 बर्षीय युवक ने एक स्कूल में ताबड़तोड़ गोलीबारी की, जिससे 19 बच्चों एवं 2 शिक्षकों सहित 21 लोगों की जान गई, प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय समय बुधवार की सुबह एक 18 बर्षीय लड़का रॉब प्राथमिक विद्यालय में जा कर अंधाधुंध फायरिंग करने लगा जिससे चौथी कक्षा के 19 बच्चे और दो शिक्षक मार दिए गए एवं काफी बच्चे घायल हुए, जिसमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है, हमलावर का नाम साल्वाडोर रामोस है जो इसी इलाके का बताया जा रहा है जिसने पहले अपनी दादी को गोली मारी जिसकी हालात गंभीर बताई जा रही है बाद हमलावर को पुलिस द्वारा मार गिराया गया।

राष्ट्रपति वाईडेन ने जताया शोक:
अमेरिका के राष्ट्रपति जो वाईडेन उक्त घटना पर गहरा शोक जताया है एवं चार दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है उन्होंने कहा कि यह घटना बर्ष 2012 में घटी घटना से ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण है पहले घटित घटना में 20 बच्चों की जान गई थी आगे उन्होंने कहा कि अब इस तरीके के गन लॉबी घटनाओं को बर्दाश्त नही किया जाएगा अब इन सब से निपटने का समय आ गया है, एवं ईश्वर दिवंगत बच्चों के परिवार जनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे, इस घटना पर शोक स्वरूप 28 मई की शाम तक समस्त शासकीय कार्यालयों के ध्वज आधे झुके रहेंगे।


Bundelikhabar

Related posts

जुमे की नवाज के दौरान मस्जिद में विस्फोट, 100 की मौत

Bundeli Khabar

सिंगापुर टूरिज्म बोर्ड और लिटिल ब्लैक बुक ने सिंगापुर एडिट फेस्टिवल लॉन्च किया

Bundeli Khabar

बहुमंजिला ईमारत गिरने से 43 लोगों की मौत

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!