30.2 C
Madhya Pradesh
July 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220523 WA0021
मध्यप्रदेश

अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह गिरफ्तार: लाखों का माल बरामद

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर में डीजीपी सुधीर सक्सेना के रिश्तेदार सुनील वर्मा की भाभी सुमित्रा के सीओडी कालोनी संजीवनी नगर स्थित घर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है, पुलिस ने इस मामले में यूपी के सम्भल जिले के तीन बदमाशों को हिरासत में लेकर चोरी का माल बरामद कर लिया है. डीजीपी के रिश्तेदार के घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस अधिकारियों द्वारा दिखाई गई तत्परता की सर्वत्र सराहना की जा रही है।

पुलिस के अनुसार सीओडी कालोनी संजीवनी नगर निवासी सुमित्रा वर्मा इन दिनों अपने बच्चों के पास दिल्ली में है, 9 मई को सुमित्रा वर्मा के सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने साई बाबा, गणेश भगवान, लक्ष्मीजी की चांदी की मूर्ति, कटोरी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया, घर में चोरी होने की खबर मिलते ही सुमित्रा के देवर सुनील वर्मा अपनी पत्नी के साथ पहुंच गए, जिन्होने चोरी होने की जानकारी थाना में दी, पहले तो संजीवनी नगर टीआई सहित अन्य स्टाफ ने मामले को ऐसे ही लिया, जैसे अन्य घटनाक्रमों में मामला दर्ज कर अपने हिसाब से कार्यवाही की जाती है, पीडि़त को भी जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दे दिया गया है, लेकिन हड़कम्प तो उस वक्त मच गया जब पता चला कि चोरी की वारदात डीजीपी सुधीर सक्सेना के रिश्तेदार के घर हुई है, फिर क्या था थानाप्रभारी से लेकर पुलिस कर्मियों ने ऐसी दौड़ लगाई कि आरोपियों को यूपी के सम्भल जिला से भी पकड़कर ले आए, जिन्होने सुमित्रा वर्मा के घर में चोरी की वारदात करना स्वीकार लिया, पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों से चोरी का माल भी बरामद कर लिया है, जिन्होने पूछताछ में बताया कि एक मई को मदनमहल स्थित बैलेंस रॉक देखने के लिए आए थे, इसके बाद वापस चले गए, 7 मई को फिर जबलपुर आए और रैकी करते हुए सुमित्रा वर्मा के घर पर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस अब तीनों आरोपियों से जबलपुर में हुई अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ करने में जुटी है।

भोपाल, उदयपुर राजस्थान में भी की चोरी- पुलिस को पूछताछ में यह जानकारी भी मिली है कि गिरोह के तीनों सदस्यों ने जबलपुर, भोपाल के अलावा उदयपुर राजस्थान में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देकर लाखों रुपए के जेवरों पर हाथ साफ किया है, पुलिस इस संबंध में भी पूछताछ करने में जुटी है।


Bundelikhabar

Related posts

टीकाकरण होने पर ही मिलेगी दुकान खोलने की अनुमति- एसडीएम

Bundeli Khabar

छोटी उम्र के बड़े कारनामे

Bundeli Khabar

म.प्र. कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी का केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल पर तीखा प्रहार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!