22 C
Madhya Pradesh
September 1, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220520 WA0006
मनोरंजन

माहिर ने गाया ‘दम मार दम मार’

Bundelikhabar

8 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। वेल्किन प्रोडक्शन की प्रस्तुति ‘दम मार दम मार’ गीत के जरिये माहिर ने दमदार रैप तैयार किया है। यह माहिर द्वारा लिखा और गाया गया तथा इकबाल सरगम ​​और माहिर द्वारा संगीतबद्ध किया गया है। इसकी रिकॉर्डिंग कृष्णा स्टूडियो में की गई है और जल्द ही रिलीज के लिए तैयार किया जा रहा है। इसका संगीत उद्योग में हंगामा करना निश्चित माना जा रहा है।

‘दम मार दम मार’ में दर्शाया गया है कि सामाजिक व्यंग्यों के आधार पर, हमारे दैनिक जीवन में गीत के साथ महिलाओं पर कैसे छींटाकशी की जाती है और उन्हें अपशब्दों से संबोधित किया जाता है। यह महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण पर माहिर द्वारा एक रैप गीत है। इसे अलग धुन के साथ अलग अंदाज़ में गाया और कंपोज किया गया है। रिकॉर्डिंग के अवसर पर ‘छैंया छैंया’ गीत की मशहूर गायिका सपना अवस्थी ने स्टूडियो में आकर माहिर को आशीर्वाद दिया और अगले युगल गीत की पेशकश की।

साथ ही निर्देशक और निर्माता जय प्रकाश शॉ, राज किशोर ठाकुर, जावेद खान, मुकेश जादव, इकबाल सरगम, राजेश राठौड़, मुर्तुजा सिद्दीकी, दिनेश गायकवाड़, आफताब हसनैन सहित कई अन्य बॉलीवुड और संगीत उद्योग की जानी-मानी हस्तियां इस अवसर पर माहिर को शुभकामनाएं दिए।


Bundelikhabar

Related posts

20 फरवरी को होगा अरविंद अकेला कल्लू अभिनीत फ़िल्म ‘कल्लू कृष्णन’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

Bundeli Khabar

मैं हमेशा से अक्षय कुमार की जबरदस्त प्रशंसक रही हूं : रकुल प्रीत सिंह

Bundeli Khabar

जासूसी थ्रिलर ‘उलझ’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सुधांशु सरिया अनुबंधित

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!