22 C
Madhya Pradesh
September 2, 2026
Bundeli Khabar
1043950 payal rohatgi
मनोरंजन

ओटीटी की शेरनी बनी पायल रोहतगी! सिनेमा आजतक अवार्ड से हुईं सम्मानित

Bundelikhabar

5 / 100 SEO Score

मुम्बई। लॉक अप की शेरनी , जिसकी दहाड़ के सामने सारे कैदियों के छूट जाते थे पसीने, जिसके शातिर खेल के सामने, अच्छे अच्छों की साजिशें नाकाम हो जाती थी, लॉक अप की असल विनर पायल रोहतगी।

जी हाँ, शो के बाद हर किसी की पैनी नजर एक्ट्रेस पायल रोहतगी पर है कि अब वो क्या खास कर रही हैं? आपको बता दें कि पायल की जिंदगी में लॉक अप के बाद काफी कुछ हो रहा हैं। हाल ही में पायल रोहतगी को ओटीटी की शेरनी के नाम से सिनेमा आज तक अवार्ड से सम्मानित किया गया। शो में एक्ट्रेस कंगना रनौत और प्रोड्यूसर एकता कपूर की फेवरेट पायल रोहतगी को लोगों का प्यार भी बेपनाह मिल रहा है।

इतना प्यार और सम्मान पाकर पायल बेहद खुश हैं और वह कहती हैं कि मैंने पूरी सच्चाई और निष्ठा के साथ लॉक अप खेला। लॉक अप के अनुभवों ने मेरी आँखें खोल दी जहाँ मैंने खुद को खुद से आत्मसात किया। कहा जाता है कि आप अपने पुराने अनुभव से सीखते हैं और हर अनुभव आपको आगे ले जाता है। मैने भी इस इस शो से बहुत कुछ सीखा हैं। जिसे मैं हमेशा याद रखूंगी और उस जर्नी के लेशन्स को आगे ले जाऊंगी। मैं योगा पर पूरा विश्वास करती हूं। मुझमें ठहराव, स्थिरता, योगा की वजह से हो पाया हैं। मेरी माँ और संग्राम ने जो विश्वास मुझ पर किया मैंने पूरी कोशिश की उसे रखने की। इस समय मैं बेहद खुश हूं, मैं अपने परिवार के साथ हूँ। और जिंदगी में आगे बहुत कुछ करने की चाह है।


Bundelikhabar

Related posts

लेसली लेविस ने री-क्रिएट किया स्वर्गीय सिंगर केके के बेटे नकुल और बेटी तमारा के साथ ‘यारों-दोस्ती’ गीत

Bundeli Khabar

म्यूजिक फेस्टिवल ‘बकार्डी एनएच7 वीकेंडर’ के 13वें संस्करण का समापन

Bundeli Khabar

एंजेल वन का ग्राहक आधार दिसंबर’21 में 7.78 मिलियन पहुंचा, एक वर्ष में 144.2% की वृद्धि

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!