30.2 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
images 1 6
देश

पहली स्वदेशी मिसाईल नेवल एंटी शिप का सफल परीक्षण

Bundelikhabar

8 / 100 SEO Score

भोपाल/ब्यूरो

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वदेश में विकसित एंटी शिप मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए भारतीय जल सेना और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की टीम को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की तीनों सेनाएं तेजी से आत्म-निर्भरता की ओर अग्रसर हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि उन्नत प्रौद्योगिकी, अत्याधुनिक स्टेट ऑफ- आर्ट नेविगेशन सिस्टम और एकीकृत एवियोनिक्स प्रणाली से लैस एंटी शिप मिसाइल वर्तमान क्षमता को आक्रामक बनाने में सहायक होगी।

उल्लेखनीय है कि नेवल एंटी शिप मिसाइल का आईटीआर, चांदीपुर से सफलतापूर्व परीक्षण किया गया। यह भारतीय जल सेना के लिए हवा में लॉन्च की गई पहली स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल प्रणाली है।


Bundelikhabar

Related posts

25 तारीख के भारत बंद को लेकर दिगम्बर ग्लोबल महासभा का बड़ा बयान

Bundeli Khabar

एक नेत्रहीन व्यक्ति भी सब कुछ देख सकता है:आचार्य श्री

Bundeli Khabar

लता मंगेशकर ने भारत रत्न जीतने पर नहीं मनाया था जश्न, भाई हृदयनाथ ने किया खुलासा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!