30.8 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2023 0107 224006
देश

पंडा बाबा में मकर संक्रांति पर विशाल रुद्र अर्चन महायज्ञ का आयोजन

Bundelikhabar

12 / 100 SEO Score

पाटन/संवाददाता

जबलपुर जिले की पाटन तहसील के निकट बगदरी वाटर फॉल के पास पंडा बाबा नामक धार्मिक स्थल पर मकर संक्रांति के अवसर पर विशाल यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है उक्त आयोजन विगत 30 बर्षों से लगातार चल रहा है किंतु इस बर्ष यह आयोजन बड़ा ही विशाल होने वाला है।

ज्ञात हो कि जबलपुर दमोह जिले की सीमा पर बना यह स्थान अद्भुत प्रकृति की कला का एक उदाहरण है जहाँ सर्व धर्म अनुयायियों की एक विशेष आस्था जुड़ी है यहाँ पंडा बाबा की तपोभूमि मानी जाती है एवं पाण्डव काल से भी इस स्थान को जोड़ा गया है यहां पर बना प्राकृतिक जल स्रोत जिसका TDS मान 60 है जो कभी भी सूखता नही है जो सभी के लिए एक रहस्य बना हुआ है।

Screenshot 2023 0107 224040

गैर तलब है कि मकर संक्रांति के अवसर पर प्रतिबर्ष यहाँ विश्व शांति हेतु रुद्र अर्चन महायज्ञ का आयोजन किया जाता है जो दिनाँक 14 जनवरी से 20 जनवरी तक सात दिवसीय आयोजन होता है उक्त आयोजन श्री आनदं कृष्ण शास्त्री जी महाराज के सानिध्य में किया जाता है भक्तगण उक्त आयोजन का इंतजार बड़ी बेसब्री से करते हैं इस बर्ष के आयोजन के संबंध में आज मंदिर प्रांगण में मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें जबलपुर से पूर्व महापौर प्रभात साहू, पाटन नगर से नगर पंचायत अध्यक्ष आचार्य जगेंद्र सिंह ठाकुर, कृष्ण शेखर सिंह, ठाकुर भगवान सिंह, देवेंद्र यादव, बलराम सिंह यादव, राघवेंद्र यादव, शिवा साहू, नीलेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

IMG 20230107 WA00072


Bundelikhabar

Related posts

रूस-यूक्रेन संग्राम के बीच ऑपरेशन गंगा लगातार जारी

Bundeli Khabar

26 जनवरी गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई

Bundeli Khabar

भविष्य की आहट / डा. रवीन्द्र अरजरिया

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!