24.7 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220519 WA0001
मनोरंजन

मेहेम स्टूडियोज ने की अपने पहले बैटल रॉयल गेम की घोषणा

Bundelikhabar

8 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

भारत के सबसे बड़े ड्रोन शो के माध्यम से इसे लॉन्च किया गया

मुंबई। भारत में एएए गेम्स के पहले स्टूडियो मेहेम स्टूडियोज ने अपने पहले टाइटल “अंडरवर्ल्ड गैंग वार्स’’ (यूजीडब्ल्यू) की घोषणा की है, जो भारत के परिदृश्य वाला एक बैटल रॉयल गेम है। मेहेम स्टूडियोज ने मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में एक ड्रोन शो के जरिये भारत में गेम का सबसे बड़ा आगाज किया है। ड्रोन शो के माध्यम से स्टूडियो ने गेम के लोगो से पर्दा हटाया और एक क्यूआर कोड भी बनाया, जिसने आने-जाने वालों को गेम का टीजर दिखाया।

यूजीडब्ल्यू दो गैंगों के बीच की दुश्मनी पर आधारित है। भारत से जुड़े किरदारों और कहानी के साथ यह गेम कुछ दिलचस्प किरदारों के साथ एक रोमांचक परिदृश्य का वादा करता है, जो भारत की कहानियों से प्रेरित हैं। पूरी तरह से भारतीय परिदृश्य वाली कहानी, जगहें, गैंग और आइकॉन एक एएए गेम में पहली बार भारतीय संदर्भ दिखाते हैं। इस गेम का थीम, हथियार और नक्शे अपने गेमर्स को अनोखा अनुभव देने के लिये बने हैं।

यूजीडब्ल्यू का गेमप्ले तेज हो जाता है, जब पश्चिम का एक कम ताकत वाला गैंग अपने पुराने दुश्मन शहरी गैंग से पूर्वी क्षेत्र को कब्जाना चाहता है। असली अनुभव देने के लिये, गेम में दिखाया गया हर क्षेत्र भारत की एक असली जगह से मिलता-जुलता है, चाहे कोयले की खदानें हों या नजदीक का अपार्टमेंट कॉम्पलेक्स। इसमें प्रसिद्ध लैंडमार्क्स भी हैं, जैसे किला, स्टेशन, स्टेडियम और रेस-कोर्स। इस गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन विंडो 22 मई से खुलेगा।

मेहेम स्टूडियोज के सीईओ ओजस विपत ने कहा कि हम उस पहले बैटल रॉयल टाइटल को लाते हुए उत्साहित हैं, जो गेमर्स के लिये सबसे प्रासंगिक कथानक का वादा करता है। बेहतरीन ग्राफिक्स वालीं यूजीडब्ल्यू की अनोखी जगहें और अत्‍यंत प्रासंगिक दुनिया बैटल रॉयल के प्लेयर्स को निश्चित रूप से शानदार अनुभव देगी। हम दुनिया के लिये भारत की कुछ अनूठी कहानियों के साथ एक धमाकेदार गेम को पेश करने पर भी रोमांचित हैं।


Bundelikhabar

Related posts

डॉक्टर, एक्टर, सिंगर और सोशल वर्कर ‘इम्पेरिया अवार्ड 2021’ से सम्मानित

Bundeli Khabar

गोदरेज मैजिक हैंडवॉश की ब्रांड एम्बेसडर बनीं माधुरी दीक्षित, नया टीवीसी हुआ लॉन्च

Bundeli Khabar

‘वो लड़की है कहां?’ फिल्म से तापसी पन्नू और प्रतीक गांधी का फर्स्ट लुक जारी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!