26.2 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220331 WA0010
मनोरंजन

‘शेर सिंह राणा’ फिल्म में विद्युत जामवाल के साथ काम करेंगे सुरजीत सिंह राठौड़

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। ‘शेर सिंह राणा’ फिल्म में एक्शन स्टार विद्युत जामवाल के साथ सुरजीत सिंह राठौड़ भी नज़र आएंगे। यह एक बायोपिक होगी जो एक कट्टर राजपूत की सच्ची कहानी को प्रस्तुत करेगी। शेर सिंह राणा ने भारत देश के अंतिम हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चौहान के अवशेषों को भारत लाने के लिए वीरतापूर्ण साहसिक कदम उठाया था।

मुंबई में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर विद्युत जामवाल और फिल्म की टीम से मिलने के लिए राठौड़ विशेष रूप से पहुंचे। सुरजीत ने विद्युत को बधाई दी और निर्माता निर्देशक के समक्ष उन्हें तलवार व साफा भेंट की।

सुरजीत सिंह राठौड़ जयपुर, राजस्थान के रहने वाले हैं और अब मुम्बई में भी रहते हैं। वह बॉलीवुड फिल्म निर्माता और अभिनेता हैं। राठौड़ ने बताया कि ‘शेर सिंह राणा’ फिल्म का पोस्टर सबसे पहले मेरे द्वारा अनाउंसमेंट किया गया था। मुझे खुशी है कि फिल्म के निर्माता विनोद भानुशाली ने मुझे मौका दिया ये मेरे लिए खुशी की बात है और मैं अपने दोस्त विद्युत जामवाल के साथ एक बड़ी फिल्म में काम करने के लिए उत्साहित हूं। इस फिल्म की शूटिंग सितम्बर से बीकानेर में शुरू की जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन श्रीनारायण सिंह करेंगे जिन्होंने अक्षय कुमार के साथ ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ और शाहिद कपूर के साथ ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ फिल्म बनाई थी।


Bundelikhabar

Related posts

‘वलिमै’ में हुमा कुरैशी के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देख फैंस कहने लगे हैं महिला एक्शन स्टार

Bundeli Khabar

फिल्म सिटी में दिवंगत लता मंगेशकर की प्रतिमा लगाने की मांग

Bundeli Khabar

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में आलिया भट्ट की शक्तिशाली प्रदर्शन ने सितारों सहित दर्शकों का जीता दिल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!