25.7 C
Madhya Pradesh
August 31, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211209 WA0035
मनोरंजन

प्रभास-पूजा हेगड़े अभिनीत ‘राधेश्याम’ का हिंदी गाना ‘सोच लिया’ हुआ रिलीज़

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई। प्रभास और पूजा हेगड़े अभिनीत ‘राधे श्याम’ फिल्म का रोमांटिक सॉन्ग ‘सोच लिया’ का टीज़र जारी करने के बाद, इस फिल्म के निर्माताओं ने आखिरकार पूरा गाना रिलीज़ कर दिया है। कुछ लुभावने सुरम्य दृश्यों के साथ, गाने का वीडियो मुख्य जोड़ी प्रभास और पूजा के करैक्टर द्वारा उनके रिश्ते में एक कठिन दौर से गुजरते हुए दिखाता है। एक्टर्स को अलग-अलग और अकेले समय बिताते हुए देखा जा सकता है लेकिन इस दूरी में भी वे दोनों एक साथ की गई मस्ती और खूबसूरत वक़्त के बारे में सोच रहे हैं।

अरिजीत की आवाज के साथ मिथुन द्वारा दिया गया म्यूजिक कुछ ऐसा है जो गाने को अधिक भावपूर्ण और भावुक बना देता है। गाने के लिरिक्स मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। हाल ही में, निर्माताओं द्वारा पहला गाना ‘आशिकी आ गई’ रिलीज़ किया गया था, जो यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला गाना बन गया है और भारत में नंबर एक स्थान पर ट्रेंड कर रहा था।
एसेट्स की लंबी सूची में, यह गीत प्रभास और पूजा से प्रशंसकों के लिए एक अन्य झलक है। कई दिलचस्प कंटेंट का खुलासा करने के बाद, निर्माताओं ने दूसरा हिंदी गीत जारी कर दिया है और यह निश्चित रूप से इंतजार पर खरा उतरा है।

‘राधेश्याम’ 14 जनवरी, 2022 में स्क्रीन पर दस्तक देगी। यह एक बहुभाषी फिल्म है, जिसका निर्देशन राधा कृष्ण कुमार ने किया है और गुलशन कुमार व टी-सीरीज़ ने प्रस्तुत किया है। यह यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद ने किया है।


Bundelikhabar

Related posts

फिल्म ‘ब्रम्हास्त्र’ के केसरिया गाने पर आया म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम का ये बयान

Bundeli Khabar

वीके विशाल कपूर (वीके) ने किया 6वाँ पनाच अचीवर्स अवार्ड समारोह का आयोजन

Bundeli Khabar

बीम्स फिनटेक फंड ने अपने पहले 270 करोड़ रुपये के फंड के समापन की घोषणा की

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!