22.9 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0518 221447
मध्यप्रदेश

पाटन: निःशुल्क सिलाई-कढ़ाई एवं ब्यूटी पार्लर केंद्र का शुभारंभ

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

पाटन/संवाददाता
जन सहायता समिति द्वारा वार्ड क्रमांक 01 चौधरी मोहल्ला पाटन में सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया, हालांकि जन सहायता समिति द्वारा पाटन नगर में संचालित होने वाला यह दूसरा केंद्र है, समिति अध्यक्ष रंजीत राठौर के अनुसार हमारा एनजीओ महिलाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्र में लगातार प्रयासरत है एवं जन सहायता समिति का यह मुख्य उद्देश्य है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके उनके लिए रोजगार के नए रास्ते बनाये जाएं ताकि महिला बर्ग स्वयं अपने पैरों पर खड़ा हो सके।

IMG 20220518 151742

उक्त केंद्र पाटन नगर के वार्ड क्रमांक 01 चौधरी मोहल्ला में जितेन्द्र सिंह लोधी जी भवन संचालित किया गया, जिसमें सुनीता जितेंद्र सिंह लोधी वार्ड की महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करेगी, एवं महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई के साथ ब्यूटी पार्लर का कोर्स भी निशुल्क प्रदान करेगी तथा प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात सभी महिलाओं को परीक्षा के बाद डिप्लोमा भी प्रदान किया जाएगा।

IMG 20220518 151844

आज केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर सौरभ शर्मा संपादक बुन्देली खबर, नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी आजाद जैन, नगर परिषद पाटन से अमित मिश्रा, देवेन्द्र ठाकुर सहित सन्नी पाठक,सत्यम झारिया, राजेश चौबे आदि लोग उपस्थित रहे।


Bundelikhabar

Related posts

कॉल रिकॉर्ड करना निजता के अधिकार का उलंघन है- हाईकोर्ट

Bundeli Khabar

विश्व विकलांग दिवस पर कार्यक्रमों की रूपरेखा हेतु बैठक संपन्न

Bundeli Khabar

कार्तिक पूर्णिमा में नर्मदा तट पर श्रद्धालुओं को लगाई गई कोरोना वैक्सीन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!