24.1 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220514 WA0020
मध्यप्रदेश

अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के 5 सदस्‍यो को पकडा, चोरी गया माल भी किया बरामद

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

सुधीर द्विवेदी/ सागर

सागर पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के 5 सदस्‍यो को पकडा, चोरी गया माल भी किया बरामद

दिनाँक 02.05.2022 के करीबन 02.30 बजे दोपहर में सूचना प्राप्त हुई कि आदिनाथ पेट्रोल पंप एवं क्रेस रके संचालक संजय पिता कोमलचंद जैन उम्र 50 साल निवासी मूगावली जिला अशोक नगर की भगवानगंज चौराहा के पास आदर्श कार पार्लर के सामने पार्किंग में खड़ी बेगनार कार क्र एमपी 67 सी 1306 से ड्रायवर साईड के पीछे के गेट का कांच तोड़कर अज्ञात व्यत्ति द्वारा कार से एक बैग चोरी किया गया है जिसमें लेटरपेड ,रबरसील, आधार-कार्ड आदि दस्तावेज एवं कुल 3 लाख 94 हजार रूपया नगद रखा हुआ था। सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को घटना की सूचना दी जाकर थाना पर अपराध क्र.363/22 धारा 379 भा.दं.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सागर श्री तरूण नायक द्वारा घटना में संलिप्त अपराधियों की त्वरित पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था एवं शीघ्र खुलासे हेतु टीम तैयार कर पतासाजी हेतु आदेशित किया गया जिसके पालन में अति. पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रवीन्द्र मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में आरोपियानो की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु गहन प्रयास किये गये, जिस पर घटना में संलिप्त आरोपियान 1.ज्योती नायडू पिता रामू नायडू उम्र 38 बर्ष 2. गणेश पिता विश्वनाथ नायडू उम्र 19 बर्ष, 3. बालमुर्गन नायडू पिता नारायण नायडू उम्र 40 बर्ष , 4. आरमुर्गम नायडू पिता आर मुत्थू नायडू उम्र 34 बर्ष , 5. विश्वनाथ नायडू पिता नारायण नायडू उम्र 44 बर्ष सभी निवासी ग्राम बाकीपाडा पोस्ट करंजीखुर्द थाना नवापुर जिला नंदुरवार महाराष्ट्र को प्रकरण में गिरफ्तार किया जाकर उनके पास से चौरी किये गये मसरूका में एक बैग लेटरपेड, रबर-सील, आधार-कार्ड एवं 01 लाख 86 हजार 70 रूपये नगद बरामद किया जाकर विधिवत जप्ती की कार्यवाही की गई है एवं आरोपियान को माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया है।

उल्लेखनीय है कि आरोपियानो से पूंछताछ पर उनके द्वारा गिरोह बनाकर अपने मूल निवास स्थान से दूर कई राज्यो में यथा मध्यप्रदेश में गुना, इटारसी, ग्वालियर, राजस्थान में धौलपुर, उत्तरप्रदेश में इटावा, आगरा, बनारस अन्य जगहो पर चोरी की घटना करना बताया गया है। इनके द्वारा विभिन्न जगहो पर ढेरे के रूप में रूकना एवं गिरोह बनाकर चोरी की घटना करना स्वीकार किया गया है। उक्‍त कार्यवाही मे, थाना केन्ट से उपनिरी.गौरव सिहं तिवारी, उपनिरी विद्यानंद यादव ,प्र.आर.67 विश्वनाथ मिश्रा ,प्र.आर. 818 वीरेन्द्र शर्मा ,प्र.आर 74 भवानी शंकर व्यास आरक्षक 245 मनीष तिवारी ,आर.1066 लखन , आर 247 अभिषेक आर 1498 राकेन्द्र ,आर 255 रोहित, ,आर.1572 श्रीकांत चौबे,आर 659 दीपक एवं सायबर सेल आर.सौरभ,आर.अमित एवं सायबर सेल टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।


Bundelikhabar

Related posts

करोड़ों का मालिक निकला संविदा शिक्षक: ईओडब्ल्यू का खुलासा

Bundeli Khabar

जिला दण्डाधिकारी ने किया कोरोना कर्फ्यू में दी गई छूटों एवं प्रतिबंधों को लेकर संशोधित आदेश जारी

Bundeli Khabar

बिजावर जनपद पचंयात की ग्राम पंचायतों में मनरेगा में धांधली

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!