23.7 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220514 WA00242
मध्यप्रदेश

घाट निर्माण और स्टोन पिचिंग का काम तेजी से करें- कलेक्टर

Bundelikhabar

8 / 100 SEO Score

सुधीर द्विवेदी/ सागर

कलेक्टर, निगम आयुक्त और स्मार्ट सिटी सीईओ ने किया लाखा बंजारा झील का निरीक्षण
स्टोन पिचिंग का बचा हुआ काम तेजी से पूरा किया जाए। घाटों के निर्माण में और गति लाई जाए, जिससे बारिश से पहले इनका निचले स्तर का काम पूरा हो सके। उक्त निर्देश कलेक्टर सह अध्यक्ष एसएससीएल श्री दीपक आर्य ने शनिवार को दिए। वे नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक एसएससीएल श्री आरपी अहिरवार और स्मार्ट सिटी सीईओ श्री राहुल सिंह राजपूत के साथ लाखा बंजारा झील कायाकल्प परियोजना का निरीक्षण कर रहे थे।

उन्होंने संजय ड्राइव रोड के पास सरदार सरोवर घाट पर लगाए जा रहे लाल पत्थर का काम देखा और निर्देश दिए कि सभी घाट न सिर्फ सुंदर बनें, बल्कि यहां आने वाले लोगों के लिए सुविधाजनक भी होने चाहिए। इसके बाद उन्होंने नाला टेपिंग, इंबैंकमेंट और स्टोन पिचिंग के काम का निरीक्षण किया।

कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने कहा कि स्टोन पिचिंग का जितना भी काम बचा हुआ है उसे तेजी से पूरा किया जाए। इसके लिए मजदूरों की संख्या बढाई जाए और पर्याप्त मात्रा में स्टोन का स्टॉक भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्टोन पिचिंग का काम पहले झील की तलहटी की तरफ पूरा किया जाए, जिससे बारिश आने की स्थिति में काम प्रभावित न हो।

इसके बाद अधिकारियों ने मोंगा बंधान का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि इस पर बन रहे वॉकवे का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए, जिससे गेट लगाए जा सकें। इसके बाद उन्होंने अन्य घाटों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि सबसे पहले सभी घाटों की नीचे की सीढियों का निर्माण पूरा किया जाए। कलेक्टर श्री आर्य ने कहा कि इस माह के अंत तक ऐसे सभी काम पूरे किए जाएं, जो बारिश के कारण प्रभावित हो सकते हैं। अन्य कार्य बारिश के दौरान भी किए जा सकते हैं। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी व पीएमसी के इंजीनियर्स और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद थे।


Bundelikhabar

Related posts

न्याय व्यवस्था के लिए नजीर बना तहसील कार्यालय पाटन 

Bundeli Khabar

बिजावर के बालक को महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल ने किया सम्मानीय

Bundeli Khabar

प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल होगा राहतगढ़ : मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!