23.6 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211206 133208 1
मध्यप्रदेश

पाटन: बीएसपी की सभा से कोरोना का मास्क नदारत

Bundelikhabar

पाटन/संवाददाता
चुनाव का बिगुल बजते ही राजनैतिक पार्टियों में हलचल शुरू हो गई, इसी क्रम आज पाटन नगर के पुराना बस स्टैंड स्थित कमानिया गेट के सामने बहुजन समाज पार्टी द्वारा 65वें महानिर्माण दिवस पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमे लोगों एवं सभासदों के चेहरों से कोरोना का डर नदारत रहा जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण है मास्क जो अधिकतर लोगों के चेहरों पर नही था और न ही सभा में सोशल डिस्टेंस देखने मिला,ऐसा नही की सभा में पुलिस अमला उपस्थित न हो लेकिन शायद कोरोना का डर सभी लोगों चेहरे से नदारत रहा।

सोचने वाली बात यह है कि जहाँ एक ओर देश मे कोरोना संकट फिर से गहराने लगा है ऐसे में ये असावधानी आम जनता को महंगी पड़ सकती है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ सकता है अब देखना यह है कि प्रशासन ऐसे आयोजनों पर किस तरह से अंकुश लगाती है और उक्त सभासदों पर क्या कार्यवाही करती है क्योंकि मात्र अभी दो दिन पूर्व ही माननीय गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने “नो मास्क नो मूवमेंट” अभियान चालू किया था ऐसे में यह नियमों की धज्जियाँ उड़ाना नही तो और क्या है।


Bundelikhabar

Related posts

सजल सिंघई के वीडियो एलबम का पोस्टर हुआ लॉन्च

Bundeli Khabar

फ्लाइंग सिक्ख अलविदा

Bundeli Khabar

सागर जिले में अराजकतापूर्ण वातावरण को लेकर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने महामहिम राज्यपाल महोदय को लिखा पत्र

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!