24.1 C
Madhya Pradesh
September 1, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

हिरण नदी के पुल पर 12 फ़ीट पानी: 1 किलोमीटर दूर से मार्ग बंद

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

पाटन/संवाददाता
हिरण नदी वर्तमान में पूरे उफान पर वह रही है और लगभग 12 फ़ीट पानी पुल के ऊपर बना हुआ है जिससे कि पाटन-दमोह और पाटन-सागर मार्ग अवरुद्ध हो गया है एवं तेंदूखेड़ा के ओर जाने वाले कई गांवों से पाटन का संपर्क टूट गया है।

ज्ञात हो कि पिछले दो तीन दिन जो बारिश हुई है उसके कारण प्रदेश के कई नदी नाले उफान पर वह रहे हैं साथ जबलपुर जिले में स्थित नर्मदा नदी के बांध बरगी डेम का जल स्तर बढ़ने से उसके भी 18 गेट खोले जा चुके हैं जिससे कि नर्मदा जी में मिलने वाली नदियों में बाढ़ के हालात बने हुए है।

Screenshot 20230805 1558142

हालांकि प्रशासन अपनी जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रहा है और चौबीसों घंटे नदी नालों में किनारे बेरिकेड्स लगा कर अपनी ड्यूटी कर रहा है ताकि कोई जन-धन की हानि न हो सके, हिरण नदी घाट पर ड्यूटी में तैनात पुलिस बल के जवान हिमेन्द्र यादव और आशुतोष विश्वकर्मा ने बताया कि इस स्थिति में किसी को नदी पार करने की अनुमति नही दी जा रही है साथ ही वाहनों की आवाजाही पर पूर्णतः रोक लगाई गई है।


Bundelikhabar

Related posts

रेंजर्स की कमी न होने के बाद भी कायम रहता है प्रभारी का बर्चस्व

Bundeli Khabar

शराब दुकानों को ले कर महिलाओं का बढ़ता आक्रोश:एक दुकान में और तालाबंदी

Bundeli Khabar

मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ कॉंग्रेस ने घेराव कर सौंपा ज्ञापन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!