40.1 C
Madhya Pradesh
April 19, 2026
Bundeli Khabar
Home » एड. जितेंद्र शर्मा ‘महाराष्ट्र मित्र पुरस्कार’ से सम्मानित
महाराष्ट्र

एड. जितेंद्र शर्मा ‘महाराष्ट्र मित्र पुरस्कार’ से सम्मानित

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुंबई: कामगार दिवस के अवसर पर धड़क कामगार यूनियन के संस्थापक महासचिव तथा मुंबई मित्र, वृत्त मित्र समाचार पत्र के समूह संपादक अभिजीत राणे के नेतृत्व में धड़क कामगार यूनियन भवन आरे कालोनी में एडवोकेट पत्रकार जितेंद्र शर्मा समेत अन्य कामगार यूनियन कार्यकर्ता, लेखक, पत्रकार, अभिनेता, अभिनेत्री, मॉडल, साहित्यकार, उद्योग, व्यापार, समाजसेवा, एनजीओ आदि समाज के विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों को महाराष्ट्र मित्र अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंच पर शिवसेना सांसद गजानन कीर्तिकर, आरे डेयरी के सीईओ राउत, सुप्रसिद्ध फ़िल्म संगीतकार दिलीप सेन, आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, इंटरनेशनल फोटोग्राफर अनुज शाह समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे।

मुंबई मित्र व वृत्त मित्र समाचार पत्र समूह प्रस्तुत ‘महाराष्ट्र मित्र पुरस्कार 2022’ में अभिजीत राणे द्वारा समस्त अतिथियों का सम्मान भी किया गया। राणे ने इस अवसर पर कहा कि धड़क कामगार यूनियन समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य करती है। इसलिए समाज के विविध क्षेत्रों की हस्तियों पुरस्कृत करने का एक अभिनव आयोजन हमने कामगार दिवस पर किया। इस मौके पर एडवोकेट पत्रकार जितेंद्र शर्मा, लेखक कवि राजीव रोहित, मॉडल व लेखिका जिज्ञासा पटेल, शिक्षिका संगीता विकास पांडेय, साहित्यकार डॉ जितेंद्र पांडेय, गऊ भारत भारती के प्रधान संपादक संजय अमान, कवयित्री व लेखिका संगीता दुबे आदि को महाराष्ट्र मित्र अवार्ड से सम्मानित किया गया।


Bundelikhabar

Related posts

गोदरेज मैमोरियल हॉस्पिटल ने जीनोमिक्‍स में रखा कदम

Bundeli Khabar

आमिर खान और करीना कपूर खान अभिनीत ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग हुई पूरी

Bundeli Khabar

बूमिंग बुल्सद्वारे कर्मचारी भरतीची घोषणा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!