29.7 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220512 WA0031
मध्यप्रदेश

कांग्रेस ने राजद्रोह कानून पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत: केन्द्र सरकार पर साधा निशाना

Bundelikhabar

5 / 100 SEO Score

सागर/ब्यूरो

लोकतंत्र के लिए खास दिन:सुरेन्द्र चौधरी

सुप्रीम कोर्ट द्वारा राजद्रोह कानून पर दिए गए फैसले का मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने स्वागत करते हुए कहा कि आज लोकतंत्र के लिए खास दिन है। सच बोलना देशभक्ति है, देशद्रोह नही।उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह ऐतिहासिक निर्णय है। सुप्रीम कोर्ट का संदेश साफ है. सत्ता के सिंहासन पर बैठे आवाज कुचलने वाले निरंकुश शासक जान लें कि स्वयंभू राजा और बेलगाम सरकारों की जन विरोधी नीतियों की आलोचना का गला नहीं घोंट सकते। पूर्व मंत्री चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वर्ष 2019 इस कानून को खत्म करना चाहती थी। आज देश की सुप्रीम कोर्ट ने इस कानून पर पाबंदी लगाकर साबित कर दिया है कि हमारा रास्ता सही है लोगों की आवाज लगातार उठती रहेगी यही जन आंदोलन की परिपाटी हैं।


Bundelikhabar

Related posts

भीषण बस हादसे में 6 लोगों की मौत कई घायल

Bundeli Khabar

भोले कि नगरी बुंदेलखंड के केदारनाथ जटाशंकर धाम

Bundeli Khabar

एसपी के आदेश को थाना प्रभारी ने किया दरकिनार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!