22.5 C
Madhya Pradesh
October 2, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220510 WA0003
मनोरंजन

असीस कौर और हर्षदीप ‘इश्क बेजुबान’ के लिए आये एक साथ

Bundelikhabar

5 / 100 SEO Score

गायत्री साहू,

मुम्बई। सिंगर असीस कौर और हर्षदीप रतन “इश्क़ बेज़ुबान” के लिए एक साथ आये, इस सोलफुल गाने को टी सीरीज़ ने प्रोड्यूस किया है। इस गाने में यह दर्शाया गया है कि सच्चे प्यार के लिए शब्दों की आवश्यकता नहीं होती।  राजेश ऐतबल के संगीत और रणधीर सिंह के गानों के साथ, तन्मय सिंह और हिबा नवाब अभिनीत ‘इश्क बेजुबान’ दर्शकों को एक छोटे से   शहर पर आधारित एक दिल को छू लेने वाली कहानी के माध्यम से ले जाती है, जहां साइलेंस का भी सबसे बड़ा प्रभाव पड़ता है।

असीस कौर कहती हैं, “इश्क बेजुबान में एक बहुत ही सुंदर सूफी एलिमेंट  है, यह गाना बहुत ही सोलफुल और सूथिंग है साथ ही यह गाना  प्यार की शुद्धता और सच्चाई का प्रतिनिधित्व करता है। हर्षदीप रतन कहते हैं, “इस ट्रैक पर असीस कौर के साथ गाना गाकर  बहुत अच्छा लगा। मुझे लगता है कि हमारी आवाज वास्तव में कम्पोज़िशन  और हार्मोनी के अनुकूल है और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे। तन्मय सिंह कहते हैं, ”हिबा और मैंने ‘इश्क बेजुबान’ के लिए थोड़ी सांकेतिक भाषा सीखी और हम अपने किरदारों में पूरी तरह लीन हो गए। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस गाने से जुड़ेंगे और जैसे ही हम इसे फिल्मा रहे थे, वैसे ही रोमांचित भी हो रहे थे।

हिबा नवाब आगे कहती हैं, “गीत में मेरे किरदार को निभाना बहुत ही  चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि सब कुछ भावों और हाथों के मूवमेंट पर केंद्रित था। ‘इश्क बेजुबान’ बहुत ही  खूबसूरत ट्रैक है और मेरे निजी पसंदीदा गानों में से एक है। असीस कौर और हर्षदीप की आवाज़ से सजाये गए  ‘इश्क बेजुबान’ का निर्माण  टी-सीरीज़ ने किया  है। तन्मय सिंह और हिबा नवाब अभिनीत यह गाना अब टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर आ गया है।


Bundelikhabar

Related posts

पद्मश्री किसान चाची राजकुमारी देवी के जीवन से प्रेरित धारावाहिक ‘कस्तूरी’ का प्रसारण 6 जून से

Bundeli Khabar

अक्षय कुमार ने पूरी की आनंद एल राय की फ़िल्म रक्षा बंधन की शूटिंग

Bundeli Khabar

सान म्यूजिक की प्रस्तुति ‘इश्क़ की राह पे’ म्यूजिक वीडियो में रेखा राव, अनारा गुप्ता और कुमार गौतम

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!