24.1 C
Madhya Pradesh
September 1, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221224 WA0008
मनोरंजन

वरुण धवन होंगे प्राइम वीडियो के सिटाडेल फ्रैंचाइज़ की इंडियन ओरिजिनल सीरीज़ के मुख्य कलाकार

Bundelikhabar

8 / 100 SEO Score

मुम्बई। प्राइम वीडियो ने सिटाडेल यूनिवर्स की भारतीय इन्स्टॉल्मन्ट के मुख्य कलाकार की पुष्टि की, जो प्राइम वीडियो और रूसो ब्रदर्स के AGBO की अपनी तरह की पहली ग्लोबल-इवेंट सीरीज है। भारत की अनटाइटल्ड सिटाडेल सीरीज़ में वरुण धवन मुख्य भूमिका निभाएँगे और इसका नेतृत्व प्रसिद्ध रचनाकार जोड़ी राज और डीके (राज निदिमोरु और कृष्णा डीके) करेंगे, जो इस सीरीज के निर्देशक और शो रनर हैं| सीता आर. मेनन और राज एंड डीके द्वारा लिखित, लोकल ओरिजिनल स्पाई सीरीज से धवन अपना स्ट्रीमिंग डेब्यू करेंगे जिसका फिल्मांकन जनवरी 2023 में शुरू होगा। सीरीज के कलाकारों और क्रू मेम्बेर्स के बारे में अधिक रोमांचक खुलासे जल्द ही किए जाएंगे। अन्टाइटल्ड इंडियन ओरिजिनल सिटाडेल सीरीज दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम सदस्यों के लिए उपलब्ध होगी।
जैसा कि पहले बताया गया था, रिचर्ड मैडेन (बॉडीगार्ड) और प्रियंका चोपड़ा जोनस (क्वांटिको), रुसो ब्रदर्स के AGBO और डेविड वील (हंटर्स) के सिटाडेल यूनिवर्स के फर्स्ट-टू-लॉन्च सीरीज में अभिनय करेंगे, जो 2023 में प्रीमियर के लिए तैयार है। रिचर्ड मैडेन और प्रियंका चोपड़ा जोनस के साथ, फर्स्ट-टू-लॉन्च सिटाडेल सीरीज़ में स्टेनली टुचि (द हंगर गेम्स सागा) भी शामिल होंगे। अतिरिक्त लोकल-लैंग्वेज के सिटाडेल प्रोडक्शंस पर भी काम चल रहा है, जिसमें मटिल्डा डी एंजेलिस (द अनडूइंग) अभिनीत एक इटालियन ओरिजिनल सीरीज भी शामिल है।
कार्यकारी निर्माता एंथनी और जो रूसो ने कहा, “हम इस बार इंडिया में शुरू होने वाले सिटाडेल यूनिवर्स के एक और प्रोडक्शन को देखने के लिए रोमांचित हैं। हम और AGBO, डीके और राज जैसे प्रेरक फिल्म निर्माताओं के साथ जुड़ना एक सम्मान मानते हैं, जो ग्लोबल सीरीज के हमारे कलेक्शन के लिए एक अनोखा विज़न, स्टाइल और टोन लाते हैं। हम यह देखने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकते कि यह उल्लेखनीय कलाकार उनके और सीता के कल्पनाशील पात्रों को कैसे जिंदा करते हैं।”
रचनाकार जोड़ी राज और डीके ने कहा “हम अपने लंबे समय के साथी प्राइम वीडियो के साथ दो बहुत ही प्रेरणादायक फिल्म निर्माताओं और रचनाकारों रूसो ब्रदर्स द्वारा रूपांकित इस ग्लोबल इवेंट सीरीज का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हैं! हम विशेष रूप से बहुमुखी और गतिशील वरुण के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। हमने अपने दर्शकों के लिए एक अनोखे इंटरवॉवन यूनिवर्स को लाने के लिए अन्य अंतरराष्ट्रीय टीमों के साथ मिलकर बहुत मेहनत की है। हम उज्ज्वल कलाकारों और सिटाडेल इंडिया के साथ कहानी कहने की कला को आगे बढ़ाने की उम्मीद करते हैं। बने रहिए अगली घोषणा के लिए!”

प्राइम वीडियो की भारतीय अनटाइटल्ड सिटाडेल सीरीज के साथ अपने स्ट्रीमिंग डेब्यू पर बात करते हुए, वरुण धवन ने कहा, “प्राइम वीडियो मेरे लिए घर जैसा है, और मैं उनके साथ स्ट्रीमिंग स्पेस में इस सफ़र को शुरू करने के लिए रोमांचित हूं। रूसो ब्रदर्स के AGBO और जेनिफर सल्के द्वारा कांसप्चुअलाइज्ड, सिटाडेल एक ख़ास महत्वाकांक्षी और रोमांचक फ्रेंचाइज है, और इस शानदार यूनिवर्स का हिस्सा बनना मेरे करियर का एक बहुत ही ऐतिहासिक पल है। मैं उनके काम का बहुत बड़ा फैन रहा हूं और मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बहुत रोमांचित हूं और अब में इसकी शूटिंग शुरू करने का और इंतजार नहीं कर सकता। इंडियन सिटाडेल चैप्टर की कहानी शानदार है, और जब आपके पास राज और डीके जैसे रचनाकार हों, तो यह निश्चित है कि यह एक शानदार सीरीज बनने वाली है।”

राज निदिमोरु और कृष्णा डीके अपने बैनर D2R फिल्म्स के तहत कार्यकारी निर्माता के रूप में भी काम करेंगे। सीरीज को D2R फिल्म्स और अमेज़ॉन स्टूडियोज़ द्वारा बनाया गया है, जिसमें (AGBO) के एंथनी रूसो, जो रूसो, माइक लारोका, एंजेला रूसो-ओटस्टॉट, स्कॉट नेम्स और डेविड वेल (हंटर्स) इंडियन ओरिजिनल और ग्लोबल सिटाडेल यूनिवर्स के अंदर सभी सीरीज के प्रोडक्शन की देखरेख कर रहे हैं। जोश एप्पलबाउम, आंद्रे नेमेक, जेफ पिंकनर और स्कॉट रोसेनबर्ग अनटाइटल्ड इंडियन ओरिजिनल और ग्लोबल सिटाडेल यूनिवर्स के अंदर सभी सीरीज पर मिडनाइट रेडियो के लिए कार्यकारी निर्माता के रूप में काम करते हैं।


Bundelikhabar

Related posts

लोगों का मनोरंजन करना मुझे हमेशा प्रेरित करता है : रितेश देशमुख

Bundeli Khabar

फैसल खान द्वारा निर्मित फिल्म ‘इंसानियत’ का निर्देशन करेंगे राहुल खान

Bundeli Khabar

क़ासिम हैदर क़ासिम और श्रेया कुलकर्णी का रोमांटिक गाना ‘मेरे साथ चलो’ रिलीज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!