28.8 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221004 WA0019
मनोरंजन

अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपने नए विज्ञापन फिल्म को लेकर कही ये बात!

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुंबई। बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना को हाल ही में गोदरेज सिक्योरिटी सॉल्यूशंस की सबसे नई विज्ञापन फिल्म में देखा गया। इसमें उन्होंने अपने खास ‘अंदाज़’ में यह दिखाया है कि घर की सुरक्षा और संरक्षा की चिंता होने पर किस तरह से हमारा दिमाग सिर्फ घर पर ही टिका रहता है और सही समाधानों के साथ इसे कैसे बदला जा सकता है!
इस कैंपेन को ‘पीस ऑफ माइंड’ (मन की शांति) कहा गया है। इसमें आयुष्मान तीन अलग – अलग लुक में दिखाई देते हैं, एक बार कहीं का सफर करते हुए, एक बार बाजार में और एक बार अपने ‘दोस्त की शादी में! आयुष्मान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया है।
कोई भी व्यक्ति जो अक्सर काम के सिलसिले में यात्रा करता है, मैं उनके दर्द को समझ और महसूस कर सकता हूँ। वो न केवल घर में रखे बेशकीमती सामानों को लेकर बल्कि अपने प्रियजनों को घर पर अकेला छोड़ने को लेकर भी चिंतित रहते हैं। पहली चीज जो हमें अपने घरों का निर्माण करते समय करनी चाहिए, वह है – इसकी सुरक्षा; और वो चाहे सीसीटीवी कैमरों में निवेश करना हो या लॉकर पर विश्वास करना हो। गोदरेज की प्रतिष्ठित तिजोरी (सेफ) मेरे बचपन के दिनों से लेकर आज तक मेरे घर में है और यही कारण है कि आज गोदरेज सिक्योरिटी सॉल्यूशंस के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में उनका प्रतिनिधित्व करते हुए सुखद अनुभूति हो रही है। आज की दुनिया में बाकी सब कुछ की तरह, गोदरेज की सुरक्षा पेशकशों और ब्रांड में भी समय के साथ बदलाव आया है। मेरा डिजिटल लॉकर मेरे घर की तरह ही मेरी सुरक्षित जगह है। मेरे गोदरेज कैमरे मुझे दुनिया में कहीं से भी अपने प्रियजनों का ख्याल रखने में मदद करते हैं। गोदरेज लॉकर पर मेरे परिवार ने लगभग हर दूसरे भारतीय परिवार की तरह भरोसा किया है। गोदरेज की तिजोरियां (सेफ्स) पीढ़ियों से कायम विश्वास पर खरी उतरी हैं और मुझे यकीन है कि आने वाली पीढ़ियां भी एक के बाद एक नए नवाचार के साथ हमारे कीमती सामान और हमारे घरों की सुरक्षा के लिए गोदरेज पर भरोसा करती रहेंगी, गोदरेज सिक्योरिटी सॉल्यूशंस के ब्रांड एम्बेसडर आयुष्मान खुराना ने उक्त बातें कहीं।


Bundelikhabar

Related posts

फॅशन चाहत्यांना मिळणार लॅक्मे फॅशन वीकमध्ये सहभागी होण्याची संधी

Bundeli Khabar

जाह्नवी कपूर ‘एनटीआर 30’ में एनटीआर जूनियर के साथ आएगी नज़र

Bundeli Khabar

न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड में सुकृति और प्रकृति कक्कड़ ने भारत का प्रतिनिधित्व किया

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!