27.1 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220412 WA0004
मनोरंजन

दंगल टीवी का धार्मिक शो ‘बृज के गोपाल’ 11 अप्रैल से हुआ शुरू    

Bundelikhabar

गायत्री साहू,                 

मुम्बई। दंगल टीवी का पहला सोशल – मायथो शो ‘बृज के गोपाल’ 11 अप्रैल, 2022 को शाम 7:30 बजे शुरू हुआ। चैनल अपने मूल शो के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाले मनोरंजन को प्रदर्शित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है और धीरे-धीरे हर घर और परिवार का हिस्सा बनता जा रहा है। पिछले कुछ साल से हमारी ज़िंदगी बुरी खबरों से भरी रही है। चाहे वह महामारी हो, रूस-यूक्रेन युद्ध हो, या ग्लोबल वार्मिंग का बढ़ता खतरा हो या और भी बहुत कुछ हो। ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में दंगल टीवी का 8वां शो ‘बृज के गोपाल’ इंसानों के लिए अच्छाई में विश्वास बहाल करता एक अनोखा शो है। नया सोशल मायथो शो “बृज के गोपाल” युवा भगवान कृष्ण और कलयुग के दौरान लौटने के उनके वादे पर आधारित है। कलयुग की भविष्यवाणी उनके द्वारा की गई थी और यह बताया गया था कि कलयुग अंधेरे, बुराई और मुसीबतों का युग होगा। वह लोगों को बुराई और अंधकार से दूर कर अच्छाई और रोशनी की तरफ ले जाने के लिए वापस आते हैं।

दंगल टीवी के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष सिंघल का कहना है कि दंगल टीवी में हम समय के साथ विकसित होते रहे हैं। हमारे शो बहुत अच्छा प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं क्योंकि वे जनता की भावनाओं को छूते हैं। बृज के गोपाल के लॉन्च का समय इससे बेहतर नहीं हो सकता। हमें विश्वास है कि यह शो उम्मीद की रोशनी लाएगा और लोगों को विश्वास दिलाएगा कि जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। भगवान कृष्ण और उनकी लीला हर भारतीय के दिलों में एक विशेष स्थान रखते हैं। इसे दंगल टीवी पर पेश करने के लिए एक बहुत ही रोमांचक यात्रा रही है।

बृज के गोपाल में पारस अरोड़ा कृष्ण की भूमिका निभाते नजर आएंगे जबकि मनुल चुड़ासमा राधा की भूमिका में हैं। इस शो में अमित बहल – चैतन्य महाप्रभु के रूप में, पंकज बेरी – ज्ञानधर के रूप में, रेशम टिपनिस – मालती के रूप में, निमाई बाली – साहूकार के रूप में और गुलफाम खान – सुजाता के रूप में दिखेंगे।
बृज के गोपाल सोमवार से शुक्रवार शाम 7.30 बजे दंगल टीवी पर देख सकते हैं।


Bundelikhabar

Related posts

अमन वर्मा के हाथों ‘गुड विश 9 ओटीटी’ की भव्य लॉन्चिंग, साथ ही गॉड ब्लेस यू सहित कई फिल्मों, वेब सीरीज की भी घोषणा

Bundeli Khabar

मरीना एनक्लेव के गणेशोत्सव में सामाजिक व सांस्कृतिक संदेश

Bundeli Khabar

पुष्पा स्टार अल्लु अर्जुन को पसंद आया ‘मेजर’ में अदिवि शेष और सई मांजरेकर का अभिनय

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!