29.7 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220412 WA0005
मनोरंजन

धन्वंतरि ने प्रदान किया संजय अमान को ‘गौरव सम्मान’

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। पिछले दिनों धन्वंतरि ग्रुप के 13वें वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन पुणे के सनी वर्ल्ड में आयोजित किया गया जहां लेखक, कवि, पत्रकार, संपादक ‘गऊ भारत भारती’ तथा ‘गौ रक्षक सेवा ट्रस्ट’ के चेयरमैन संजय अमान को उनके द्वारा किए जा रहे स्वदेशी गौवंश के संवर्धन और प्रचार प्रसार के उल्लेखनीय कार्यों के लिए धन्वंतरि समूह द्वारा ‘गौरव सम्मान’ दिया गया। संजय अमान को यह सम्मान धन्वंतरि समूह के संस्थापक डॉ. रमेश पाटिल, डॉ. संतोष सहाने, डॉ. आदिश, शशिकांत गुलुमकार, डॉ. प्रकाश खलाते के हाथो प्रदान किया गया।

इस मौके पर करीब 10 हजार से भी ज्यादा लोग कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे। ‘गौरव सम्मान’ के बाद सभा को सम्बोधित करते हुए संजय अमान ने कहा कि धन्वंतरि समूह भारत के नवनिर्माण में बड़ी अहम् भूमिका निभा रहा है। आज आयुर्वेद को घर घर तक पहुंचाने के साथ ही साथ यह समूह गऊ माता के माध्यम से भारत की गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनने के साथ ही साथ युवाओं को रोजगार भी दे रहा है। हमें गर्व है कि हम आज़ादी की 75वीं वर्षगाँठ मना रहे हैं, ऐसे में हम पुनः भारत की अर्थव्यवस्था को गौ वंश से जोड़ने का काम कर रहे हैं। यही मार्ग हमें विश्व गुरु बनने की ओर लेकर जा रहा है।


Bundelikhabar

Related posts

‘शेर सिंह राणा’ में मुख्य भूमिका निभाएंगे विद्युत जामवाल

Bundeli Khabar

राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान पहली बार ‘डंकी’ के लिए आए साथ

Bundeli Khabar

‘लगान’ के बाद आशुतोष गोवारिकर एक और स्पोर्ट्स ड्रामा ‘तुलसीदास जूनियर’ के साथ हैं तैयार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!