25.2 C
Madhya Pradesh
September 19, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220605 WA0009
मनोरंजन

पुष्पा स्टार अल्लु अर्जुन को पसंद आया ‘मेजर’ में अदिवि शेष और सई मांजरेकर का अभिनय

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘मेजर’ में मुख्य कलाकार अदिवी शेष और सई मांजरेकर को फिल्म में उनकी शानदार एक्टिंग के लिए हर तरफ से खूब सराहना मिल रही है। इन कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों और आलोचकों को समान रूप से तो प्रभावित किया ही है साथ ही तेलुगु सुपरस्टार पुष्पा फेम अल्लू अर्जुन को भी अपना दीवाना बना लिया है। हाल ही में अल्लू ने अदिवी और सई को फिल्म में उनकी इम्पैक्टफुल और सेंसिटिव परफॉर्मेंस के लिए जमकर प्रेज किया, जो मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की प्रेरणादायक सफर और 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान उनकी बहादुरी और बलिदान की कहानी को दर्शाती है। वहीं फिल्म अदिवी की रील वाईफ के किरदार में 20 साल की यंग और टैलेंटेड एक्ट्रेस सई नजर आई है। फिल्म में उन्होंने अपनी मंझी हुई पॉवरफुल एक्टिंग इस तरह एक आर्मी ऑफिसर की पत्नी के रोल को पर्दे पर उतारा है कि दर्शक उनके फैन हो गए हैं।

अल्लू अर्जुन, आदिवी और सई के परफॉर्मेंस से इस कदर इम्प्रेस हैं कि उन्होंने अदिवि को ‘मैन ऑफ द शो’ और सई को इंपैक्टफुल परफॉर्मर भी कह दिया। इस बारे में अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अल्लू अर्जुन ने लिखा, “#MajorTheFilm की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। बहुत ही दिल को छू लेने वाली फिल्म। मैन ऑफ द शो आदिवी शेष और सई अपना जादू बिखेर रहे हैं। निर्देशक शशि टिक्का का बेहतरीन काम। ब्यूटीफुली क्राफ्टेड। दर्शकों को इतना दिल को छू लेने वाला अनुभव देने के लिए महेश बाबू को बहुत-बहुत बधाई और मेरा व्यक्तिगत सम्मान। मेजर: एक कहानी जो हर भारतीय के दिल को छू जाती है।

आदिवी शेष इस प्यार से बेहद अभिभूत हैं। फिल्म ने अपने शुरुआती दिन में दुनिया भर में 13 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अल्लू अर्जुन के ट्वीट का जवाब देते हुए, आदिवी शेष ने कहा, “बिग मैन! for ‘AA’LL के प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। क्षनम से लेकर मेजर तक आपका सहयोग, कृपा और दया अतुलनीय है। यह मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत मायने रखता है। आपने मेरे जन्मदिन (17 दिसंबर) पर पुष्पा का तोहफा दिया था और अब आपने मेजर की सफलता को और भी मधुर बना दिया है।


Bundelikhabar

Related posts

‘आंखें बंद करके’ रोमांटिक गीत में करणवीर शर्मा और देबात्मा शर्मा

Bundeli Khabar

‘क्लब महिंद्रा’चे तामिळनाडूमधील पाचवे रिसॉर्ट सुरू

Bundeli Khabar

गंगूबाई काठियावाड़ी के गीत ‘शिकायत’ में हुमा कुरैशी का चला जादू

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!