27 C
Madhya Pradesh
October 18, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220410 WA0002
मनोरंजन

दंगल टीवी के आगामी शो ‘शुभ शगुन’ में नव्या के बर्थडे सेलेब्रेशन के दौरान बड़ा ट्विस्ट

Bundelikhabar

गायत्री साहू,

मुम्बई। दंगल टीवी की आगामी धारावाहिक “शुभ शगुन” की शूटिंग चल रही है। पिछले दिनों इस सीरियल के सांग सीक्वेंस की भव्य रूप से शूटिंग की गई। दरअसल मौका था शुभ की दुलारी बहन नव्या के जन्मदिन का, जिसे खूब डांस म्यूज़िक के साथ सेलेब्रेट किया गया लेकिन इस मौके पर शो में बड़ा ट्विस्ट भी आने वाला है।

शुभ शगुन में मेल लीड शुभ प्ले कर रहे शहजादा धामी ने बताया कि अभी हमने कुछ ही दिन शूट किया है लेकिन अमेजिंग एक्सपीरियंस रहा है। पहले एपिसोड में दर्शको को मेरी बहन नव्या का बर्थडे देखने को मिलेगा, हम कितने ग्रैंड लेवल पर यह सेलिब्रेट करने वाले हैं दर्शक देखेंगे और इस सेलिब्रेशन के दौरान क्या ड्रामा होता है उसके लिए आपको दंगल टीवी पर शुभ शगुन देखना होगा।

इसमें शगुन का रोल कर रही कृष्णा मुखर्जी ने बताया कि आज हम नव्या का बर्थडे सीक्वेंस फ़िल्मा रहे हैं जिसमे खूब डांस मस्ती भी हो रही है। इसी बीच शुभ के साथ मेरे कुछ इम्पोर्टेन्ट सीन भी शूट किए गए हैं। यह शो ट्विस्ट और सरप्राइज से भरपूर है।

नव्या प्ले कर रही काजोल श्रीवास्तव ने बताया कि मेरा बर्थडे ग्रैंड लेवल पर मनाया जा रहा है मेरा भाई कुछ बड़ा गिफ्ट मुझे देने वाला है जो शायद ही कोई किसी को दे सकता है। मैं बहुत ही एक्साइटेड हूँ कि मेरा बर्थडे इतने धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बर्थडे के दौरान भी कुछ ट्विस्ट और ड्रामा देखने को मिलेगा। निगेटिव किरदारो की ओर से कुछ धमाका होगा जो दर्शकों के लिए मसालेदार होने वाला है।
बृजेश त्यागी का निगेटिव रोल प्ले कर रहे चेतन हंसराज ने कहा कि शो में मेरे भतीजे के साथ मेरी बनती नहीं है और यही शो में सबसे बड़ा ड्रामा है।

नव्या के बर्थडे की शूटिंग हम कर रहे हैं और इस पार्टी में कुछ ऐसा होता है कि बड़ा ट्विस्ट आता है, फिलहाल मैं वो रिवील नहीं कर सकता। दर्शक दंगल टीवी पर देखेंगे तो यह सीक्वेंस काफी एन्जॉय करेंगे। मेरा किरदार सरप्राइज से भरपूर है, इसके कई ऐक्शन सीक्वेंस भी हैं। शो शुभ शगुन में कुछ ऐसे सीन आपको देखने को मिलेंगे जो लोग रेगुलर शोज़ में नहीं देखते हैं। मैं अपने रोल और इस शो को लेकर काफी उत्साहित हूं।

बिंदिया का किरदार कर रही विवाना सिंह ने बताया कि यह मेरा इंट्रो सीन है। मैं एक एक्स बॉलीवुड एक्ट्रेस का रोल कर रही हूं। एक ऐसी उम्र की एक्ट्रेस, जिसे फिल्में मिलनी मुश्किल है मगर वह दोबारा लांच होने की कोशिश कर रही है। इस वजह से कैसे वह नेगेटिव रूप धारण करेंगी आप लोगों को यह शो देखना होगा। मेरा किरदार बहुत ही महत्वपूर्ण है और इसे निभाते हुए मजा आ रहा है।


Bundelikhabar

Related posts

अक्षय कुमार और इमरान हाश्मी की फिल्म “सेल्फी” 24 फरवरी 2023 को होगी रिलीज

Bundeli Khabar

प्रभास के कई अवतार 2022 में रूपहले पर्दे पर प्रकट होंगे

Bundeli Khabar

मधु की कमबैक हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘खली बली’ का ट्रेलर व गाना हुआ लॉन्च

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!