29.4 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220410 WA0003
मनोरंजन

गोविंदा का ‘टन टना टन’ हो रहा वायरल

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। बॉलीवुड में दो दशकों से ज्यादा राज करने वाले सुपरस्टार गोविंदा का जादू आज भी दर्शकों के बीच बरकरार है। इसलिए जब उनका नया गाना ‘टन टना टन’ रिलीज हुआ, तो इसका जलवा देशभर में खूब देखने को मिल रहा है। गाना बहुत तेजी से वायरल हो रहा और उनके फैंस उनके गाने पर झूमने को मजबूर हैं। गोविंदा के इस गाने से नई पीढ़ी काफी प्रभावित नज़र आ रही है। गाने में सुपर स्टार सिंगर मीका सिंह की आवाज है और गोविंदा को इस गाने पर जमकर नचाया है मास्टर गणेश आचार्य ने। गोविंदा और गणेश आचार्य पहले भी साथ काम कर चुके हैं और इस बार इस गाने में वे डांस के नए फॉर्मूले के साथ आये हैं, जिसे उनके फैंस और क्रिटक्स भी पसंद कर रहे हैं। तभी यह गाना तेजी वायरल हो रहा है।

गोविंदा का यह गाना उनके अपने यूट्यूब चैनल ‘गोविंदा रोयाल्स’ से रिलीज हुआ है। इस चैनल पर वह लगातार अपने डांस वीडियो शेयर कर रहे हैं। इन वीडियो में कभी वह खुद सिंगिंग भी करते हैं और फैन्स का दिल जीतते हैं। इसी क्रम में उनका यह नया गाना एक बार फिर से चर्चा में है। गोविंदा के इस वीडियो को फैंस से जमकर प्यार मिल रहा है। देखते ही देखते गोविंदा का यह लेटेस्ट सॉन्ग वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। फैंस जमकर गोविंदा के इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं और उनके डांस, स्टाइल, एक्शन सबकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों को गोविंदा का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।


Bundelikhabar

Related posts

राष्ट्रीय स्तर नृत्य स्पर्धेत ध्रुवी राजेश वाघमारे प्रथम क्रमांकाने विजयी

Bundeli Khabar

शहीद ए आज़म मोटिवेशनल अवार्ड समारोह में राज्यपाल से सम्मानित हुए डॉक्टर विजेश आदगोड

Bundeli Khabar

अभिनेत्री श्रेया कुलकर्णी नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!