26.4 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220522 WA0005
मनोरंजन

आज रिलीज होगा फिल्म ‘जुगजुग जियो’ का ट्रेलर

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर, नीतू कपूर, मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली द्वारा अभिनीत बहुचर्चित फिल्म ‘जुगजुग जियो’ का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है। हाल ही में फिल्म के पोस्टर्स का अनावरण किया गया था तथा सारे कलाकारों ने मजेदार वीडियो के जरिए अपने अपने किरदारों का परिचय दिया था जिसे प्रशंसक खूब पसंद करते दिख रहे हैं और सोशल मीडिया पे चर्चा का विषय बना हुआ है। अनिल कपूर भीम का किरदार निभा रहे है वीडियो में उन्होंने काफी फंकी सूट पहना था और वह खुद को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में पेश कर रहे हैं जो आकर्षण का केंद्र बनना चाहता है और आत्म-मुग्ध है। वरुण धवन डैशिंग कुकू का किरदार निभा रहे है जो ‘दिल से अमीर’ है। नीतू कपूर गीता का किरदार निभा रही है, जो ‘घर की खुशी’ को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानती है। कियारा नैना के किरदार में जल्द ही हमारा दिल चुराने आ रही हैं। मनीष पॉल गुरप्रीत बनकर सबको हंसाने और प्राजक्ता कोली गिन्नी के किरदार में अपनी चुलबुली अंदाज में छा जाने के लिए तैयार है।
प्रशंसक का उत्साह देख निर्माताओं ने आज 22 मई को ट्रेलर रिलीज करने की घोषणा एक मस्तीभरे डांसिंग वीडियो से की है। राज मेहता निर्देशित फिल्म ‘जुगजुग जियो’ 24 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Bundelikhabar

Related posts

शेमारू के लोकप्रिय शो ‘नामकरण’ में जुड़े अदिति राठौड़ और ज़ैन इमाम

Bundeli Khabar

मौनी रॉय की उपस्थिति में ‘मरक्यूरियल’ कलेक्शन लॉन्च

Bundeli Khabar

नए ओटीटी ऐप “एपेक्स प्राइम” की मुम्बई में हुई भव्य लॉन्चिंग, वेब सीरीज, 1 रियलिटी शो और 1 शार्ट फ़िल्म का पोस्टर भी हुआ लांच

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!