29.1 C
Madhya Pradesh
July 26, 2026
Bundeli Khabar
images 2
मध्यप्रदेश

RTI में हुआ खुलासा:आवास के ठेकेदार को 18 करोड़ रुपए का किया अधिक भुगतान

Bundelikhabar

नगर निगम ने राजीव आवास के ठेकेदार को 18 करोड़ रुपए का किया अधिक भुगतान, अपूर्ण कार्य का जारी किया कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र, अतिरिक्त व्यय कर बनवाई जा रही विधुत सब स्टेशन, अनुबंध 1370 का बने 1248 आवास, युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान ने सम्भाग कमिश्नर से की शिकायत

सागर / ब्यूरो

नगर पालिक निगम सागर द्वारा राजीव आवास योजनान्तर्गत बाघराज वार्ड महाराजा छत्रसाल नगर में बनाये गये आवासों की ठेकेदार एजेंसी को अनुबंध राशि से 18 करोड़ रुपए से अधिक राशि का भुगतान किए जाने तथा अपूर्ण कार्य का कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र जारी कर अन्य ठेकेदार से अतिरिक्त व्यय कर विधुत सब स्टेशन बनवाने और 1370 आवासों के स्थान पर 1248 आवास बनाये जाने का खुलासा सागर जिला युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान के द्वारा सूचना का अधिकार के तहत ली गई जानकारी से हुआ है। श्री खान ने बताया कि नगर निगम सागर के कार्यादेश क्रमांक / लो. क./ यो / आर. ए. वाय / न. नि./ 2015 / 269 सागर दिनाँक 10/02/2015 के माध्यम से में. गुलशन राय जैन “2” A- 948 नम्बर 114 पार्ट- 1 विजय नगर इंदौर म.प्र. को राजीव आवास योजना अंतर्गत प्रथम वर्ष की 8 झुग्गी बस्तियों हेतु 1370 आवास निर्माण एवं अधोसंरचना विकास का कार्य दिया गया था तथा उक्त कार्य की अनुबंधानुसार राशि 80,64,43,240 /- रुपये एवं कार्य अवधि 18 माह थी। उन्होंने कहा कि ठेकेदार एजेंसी द्वारा अनुबंधानुसार 1370 आवासों के स्थान पर कुल 1248 आवासों का निर्माण किया गया है और भुगतान 1370 आवासों के बिल लगा कर लिया गया है साथ ही ठेकेदार एजेंसी और नगर पालिक निगम सागर के बीच हुए अनुबंध अनुसार राशि 80,64,43,240 / – रुपए में कार्य किया जाना था किंतु नगर निगम सागर द्वारा ठेकेदार एजेंसी को अनुबंध के विपरीत 98,93,48,994 / – रुपये का भुगतान किया गया है जिसकी पुष्टि नगर निगम सागर द्वारा ठेकेदार एजेंसी को दिनांक 11 जनवरी 2019 को दिए गए कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र से होती हैं। यही नही ठेकेदार एजेंसी द्वारा अनुबंधानुसार आवास निर्माण स्थल पर जो कार्य किए जाने थे उक्त कार्य नहीं किए गए और भुगतान पूरा लिया गया है तथा वर्तमान में विधुत सब स्टेशन सहित अन्य कार्यों को नगर निगम सागर द्वारा करोड़ो रूपये का अतिरिक्त खर्च कर अन्य ठेकेदार एजेंसी से उक्त कार्य कराए जा रहे हैं जो जांच का विषय है। उपरोक्त सम्बन्ध में श्री खान ने नगर पालिक निगम प्रशासक और  संभाग कमिश्नर से प्रमाण सहित शिकायत कर समूचे प्रकरण की निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराकर ठेकेदार एजेंसी सहित नगर पालिक निगम सागर के जबाबदार अमले पर भी कठोर कार्यवाही करने की माँग की है।

IMG 20220409 WA0008
IMG 20220409 WA0009
IMG 20220409 WA0010

Bundelikhabar

Related posts

लापता नाबालिग को पुलिस ने 24 घंटे में किया बरामद

Bundeli Khabar

किसान और गाँवों को आत्म-निर्भर बनाने एग्री-एक्सपो इंडिया का शुभारंभ

Bundeli Khabar

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया दक्ष स्किल लैब का शुभारंभ

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!