27.7 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220409 WA0007
व्यापार

टाटा का सुपर-ऐप ‘टाटा नेउ’ बाजार में हुआ दाखल

Bundelikhabar

संतोष साहू,

उपभोक्ताओं की सभी ज़रूरतों का वन-स्टॉप डेस्टिनेशन है सुपर-ऐप ‘टाटा नेउ’

मुंबई। टाटा डिजिटल ने अपना बहुप्रतीक्षित सुपर-ऐप टाटा नेउ का शुभारंभ किया। टाटा समूह के इस सुपर-ऐप में उत्पाद वाणिज्य, सेवा वाणिज्य और वित्तीय सेवाओं को उपभोक्ता-केंद्रित, भविष्य के तैयार और एकीकृत अनुभव में एकसाथ लाया गया है। फैशन से लेकर फाइनेंस तक, गैजेट्स से लेकर ग्रोसरी तक, होटल से लेकर स्वास्थ्य तक और प्रौद्योगिकी से लेकर यात्रा तक, टाटा नेउ में टाटा समूह के अलग-अलग उपभोक्ता ब्रांड्स की शक्ति को मिलाकर उपभोक्ताओं के लिए एक बेहतर अनुभव प्रदान किया गया है। टाटा नेउ उपभोक्ताओं की सभी ज़रूरतों के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन है। इस सुपर-ऐप पर यूपीआई, बिल भुगतान, ऋण और बीमा सहित कई वित्तीय सेवाओं का भी लाभ उठाया जा सकता है।

टाटा नेउ के ज़रिए की गयी हर खरीदारी, डाइनिंग या यात्रा पर मेंबर्स को 5% या उससे ज़्यादा नेउकॉइन्स मिलेंगे। 1 नेउकॉइन का मूल्य ₹1 है। उपभोक्ता सभी विभागों में असीमित नेउकॉइन्स कमा सकते हैं और किसी भी विभाग में इन नेउकॉइन्स को खर्च भी कर सकते हैं। नेउपास मेंबर्स को कई सारे लाभ मिलेंगे, जिनमें निःशुल्क डिलीवरी, विशेष ऑफर्स, बिल्ट-इन क्रेडिट लाइन, नए प्रोडक्ट लॉन्चेस का लाभ औरों से पहले ले पाना और ब्रांड द्वारा दिए जाने वाले लाभ शामिल होंगे।

एन चंद्रशेखरन (चेयरमैन, टाटा सन्स) ने कहा, “डिजिटल दुनिया के लिए व्यवसायों में परिवर्तन लाने पर टाटा समूह ने अपना ध्यान केंद्रित किया है और उपभोक्ताओं को हम ऐसे एकीकृत मंच पर एक साथ लाना चाहते हैं जहां उन्हें एक सर्वव्यापी अनुभव मिल पाएगा। टाटा नेउ के ज़रिए हम भारतीय उपभोक्ताओं की ज़िन्दगी को सरल बनाने का लक्ष्य लेकर काम कर रहे हैं। अपनी पसंद के उत्पाद चुनने की शक्ति, सहज अनुभव और भरोसा टाटा नेउ के केंद्रबिंदु हैं, जिनके आधार पर भारतीय उपभोक्ताओं को शक्तिशाली वन टाटा अनुभव प्रदान किया जाएगा।

प्रतीक पाल (सीईओ, टाटा डिजिटल) ने बताया, “टाटा नेउ का सफर शुरू हुआ है 1200 लाख यूज़र्स, 2500 ऑफलाइन स्टोर्स और हमारी सभी डिजिटल परिसंपत्तियों में 800 लाख ऐप फूटप्रिंट्स के साथ। हमारे पास इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, यात्रा, आतिथ्य, किराने का सामान, फार्मेसी और वित्तीय सेवाओं से लेकर एक दर्जन से अधिक प्रमुख उपभोक्ता ब्रांड हैं। हमें विश्वास है कि टाटा नेउ के साथ, हम एक बेहद अनोखा उपभोक्ता मंच प्रस्तुत करेंगे।

टाटा समूह का नया सुपर-ऐप टाटा नेउ भारतीय बाज़ार में उत्पादों और सेवाओं का एक सबसे व्यापक चयन प्रदान करता है। फ़िलहाल, टाटा नेउ पर एयरएशिया इंडिया, बिगबास्केट, क्रोमा, आईएचसीएल, क्यूमिन, स्टारबक्स, टाटा 1एमजी, टाटा क्लिक, टाटा प्ले और वेस्टसाइड सहित कई ब्रांड्स शामिल हैं। जैसे-जैसे अधिक ब्रांड और श्रेणियां जुड़ती जाएंगी, ऐप बढ़ता रहेगा। टाटा नेउ ऐप Android, iOS और TataDigital.com पर उपलब्ध है।


Bundelikhabar

Related posts

सेन्सेक्सचा सावध पवित्रा

Bundeli Khabar

नेशनल हेल्थ अथॉरिटी ने पेटीएम को बनाया आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का एकीकृत ऐप

Bundeli Khabar

ऋण के लिए लोनबाजार ऑनलाइन लांच हुआ

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!