27.8 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

बरगी, जबलपुर की 18 तो पाटन की 17 राउंड में होगी मतगणना

Bundelikhabar

जबलपुर/सौरभ शर्मा
.बरगी, जबलपुर उ.,पनागर, सिहोरा की 18 चरणों में
. पाटन, जबलपुर प.,जबलपुर पू., की 17 चरणों में
. केंट की 16 चरणों मे होगी मतगणना
. कल शाम 6:30 के बाद जारी होने लगेंगे एग्जिट पोल

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम एवं राजनैतिक विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम 03 दिसंबर को घोषित किए जाने हैं जैसे-जैसे विधायक परीक्षा परिणाम की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे सभी दलों के प्रत्याशियों एवं समर्थकों की धड़कनों में बढ़ोत्तरी होती जा रही है।

ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश विधानसभा गठन हेतु 17 नबम्बर को आम मतदान किया गया था जिसका परिणाम 03 दिसंबर को जारी किया जाना है चूंकि मध्य प्रदेश में मतदान के तुरंत बाद राजस्थान में भी मतदान किया जाना था जिस कारण सभी चुनावी प्रदेशो में मतगणना कार्यक्रम एक साथ प्रयोजित किया जाना है ताकि किसी अन्य राज्य का मतदान प्रभावी न हो सके, इसलिए 03 दिसंबर को चुनाव आयोग भारत सरकार द्वारा मतगणना की तारीख मुकर्रर की गई है।

अगर हम जबलपुर जिले की बात करें तो बरगी, सीहोरा, पनागर सहित जबलपुर उत्तर की मतगणना 18 चक्रों में संपन्न कराई जाएगी तो वहीं पाटन, जबलपुर पश्चिम, जबलपुर पूर्व की मतगणना 17 चक्रों में की जाएगी इसके साथ ही जबलपुर केंट की मतगणना हेतु 16 चक्र निर्धारित किये गए हैं जिसको लेकर प्रशासन अपनी समस्त व्यवस्थाओं के साथ मुस्तैदी से डटा हुआ है ताकि प्रशासनिक तौर पर किसी भी प्रकार की चूक न हो सके।

वहीं दूसरी ओर राजनैतिक दल समर्थक अपने अपने प्रत्याशियों की जीत भी घोषित कर चुके हैं सभी समर्थक अपने अपने प्रत्याशियों के जीत के अंतर को घोषित कर चुके हैं एक ओर कॉंग्रेस अपनी एक जुटता का प्रदर्शन कर रही है तो वहीं दूसरी ओर लाडली बहना अपना वर्चस्व स्थापित कर रही है अब ये कहना मुश्किल है कि गेंद किस पाली में जाकर रुकेगी।


Bundelikhabar

Related posts

सीहोर के ग्राम मस्करा पहुंची कांग्रेस द्वारा गठित समिति
अंबेडकर प्रतिमा स्थल का लिया जायज

Bundeli Khabar

गृह जेल संसदीय कार्य तथा विधि एवं विधायी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने लिया जेल का जायजा

Bundeli Khabar

सिंहवाहिनी देवी के मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करें- जिला पंचायत सीईओ

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!