23.7 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220824 WA0008
व्यापार

‘टाटा न्यू-एचडीएफसी’ को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड जारी

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

ग्राहकों को ऑनलाईन एवं ऑफलाईन स्टोर्स पर विभिन्न श्रेणियों में रिवार्ड मिलेंगे

मुंबई। टाटा न्यू और एचडीएफसी बैंक ने आज भारत के सबसे ज्यादा रिवार्ड देने वाले को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के लिए साझेदारी की घोषणा की। ये कार्ड दो वैरिएंट: टाटा न्यू प्लस एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड और टाटा न्यू इन्फिनिटी एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड में लॉन्च किए जाएंगे। टाटा न्यू के ग्राहक टाटा न्यू ऐप के द्वारा क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं और ऐप के द्वारा कार्ड के मुख्य विवरण देख सकते हैं, जिससे उन्हें ज्यादा सरल और बेहतर अनुभव प्राप्त होता है। कार्ड के दोनों वैरिएंट रुपे और वीज़ा नेटवर्क पर उपलब्ध होंगे।
इस कार्ड्स में दोनों ब्रांड की शक्ति का इस्तेमाल कर ग्राहकों के लिए बेहतर मूल्य एवं इंटीग्रेटेड अनुभव प्रस्तुत किया गया है। एचडीएफसी बैंक भारत में अग्रणी कार्ड जारीकर्ता है, तो वहीं टाटा न्यू विभिन्न श्रेणियों और विभिन्न चैनलों में मौजूद है। यह कार्ड इसलिए भी खास है क्योंकि इसके द्वारा ग्राहकों को ऑनलाईन एवं ऑफलाईन किए गए सभी खर्चों पर न्यू क्वाईन (1 न्यू क्वाईन = 1 रु.) के रूप में रिवार्ड प्वाईंट मिलते हैं। ग्राहकों को ऑनलाईन एवं ऑफलाईन स्टोर से साझेदार टाटा ब्रांड्स से की गई हर खरीद पर टाटा न्यू प्लस एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 2 प्रतिशत न्यू क्वाईन और टाटा न्यू इन्फिनिटी एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत न्यू क्वाईन मिलेंगे। साझेदार टाटा ब्रांड्स के अलावा अन्य जगहों से की गई हर घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय खरीद के लिए ग्राहकों को इन कार्ड वैरिएंट्स पर क्रमशः 1 प्रतिशत और 1.5 प्रतिशत न्यू क्वाईन मिलेंगे। मौजूदा 5 प्रतिशत न्यू क्वाईंस के टाटा न्यू बेनेफिट्स के साथ ग्राहकों को अपने-अपने कार्ड वैरिएंट्स के लिए टाटा न्यू ऐप पर किए गए अपने खर्च के लिए कुल 7 प्रतिशत या 10 प्रतिशत वैल्यू प्वाईंट मिलेंगे।
मोदन साहा (सीईओ, फाईनेंशल सर्विसेज़, टाटा डिजिटल) ने कहा, ‘‘हमें भारत के सबसे बड़े वित्तीय संस्थानों में से एक, एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी में अपने ग्राहकों को ऐसा क्रेडिट कार्ड पेश करने की खुशी है, जो उनके शॉपिंग के अनुभव को और ज्यादा फायदेमंद बना देगा। ग्राहकों को विस्तृत श्रेणी विकल्प,जैसे ग्रोसरी, ट्रैवल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, हैल्थ एवं वैलनेस मिलेंगे। टाटा न्यू एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड टाटा न्यू के मुख्य प्रस्ताव – ‘भारतीय उपभोक्ताओं का जीवन आसान बनाने’ के अनुरूप है। हमें उम्मीद है कि यह कार्ड टाटा न्यू के अनुभव को बेहतर बनाएगा और देश में बड़ी संख्या में ग्राहक वर्ग को आकर्षित करेगा।
पराग राव (एचडीएफसी बैंक ग्रुप हेड-पेमेंट्स बिज़नेस, कंज़्यूमर फाईनेंस टेक्नॉलॉजी एवं डिजिटल बैंकिंग) ने कहा, ‘‘भारत के अग्रणी कार्ड जारीकर्ता के रूप में हमारा प्रयास है कि हम हर ग्राहक वर्ग के लिए कस्टमाईज़्ड प्रस्तुति का निर्माण करें। इसलिए हम सर्वश्रेष्ठ भुगतान समाधान प्रदान करने के लिए ट्रैवल, हैल्थकेयर, फिनटेक, और रिटेल सहित अपने परिवेश में अनेक दिग्गजों के साथ काम करते हैं। हमें टाटा डिजिटल के साथ साझेदारी में आकर्षक प्रस्ताव प्रस्तुत करने की खुशी है, जो अनेक अग्रणी ब्रांड्स को टाटा न्यू ऐप के दायरे में लेकर आया है। हमारे कार्ड्स की श्रृंखला ग्राहकों का शॉपिंग का अनुभव बेहतर बनाएगी और उन्हें ग्रोसरी से लेकर उड़ा नतक अनेक उत्पादों के लिए बेहतरीन रिवार्ड को रिडीम करने का अवसर प्रदान करेगी।


Bundelikhabar

Related posts

क्लैनकनेक्ट.एआय की सेवाएं ब्रैंड और एजेंसियों के लिए अब निःशुल्क

Bundeli Khabar

आईटीएलएच की विस्तार की योजना

Bundeli Khabar

एनसीपीईडीपी और नेशनल डिसैबिलिटी नेटवर्क द्वारा नैशनल कंसल्टेशन का आयोजन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!