29.4 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0408 095959
मध्यप्रदेश

शराब दुकानों को ले कर महिलाओं का बढ़ता आक्रोश:एक दुकान में और तालाबंदी

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

बरगी विधानसभा क्षेत्र के सेमरा गांव में महिलाओं ने किया शराब दुकान का विरोध, बरगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय यादव ने की शराब दुकान में तालाबंदी

जबलपुर के बरगी विधानसभा क्षेत्र के सेमरा गांव में महिलाओं द्वारा शराब दुकान का विरोध किया जा रहा था वही मामले की सूचना पाकर बरगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय यादव भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने सेमरा गांव की शराब दुकान में तालाबंदी करते हुए ताला लटका दिया और वही विधायक संजय यादव का कहना है कि जिस प्रकार से प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा गांव गांव तक शराब को पहुंचाया जा रहा है वह बिल्कुल गलत है शिवराज सिंह चौहान नशे को बढ़ावा दे रहे हैं वही बरगी विधानसभा क्षेत्र में शराब दुकान को नहीं खुलने दिया जाएगा उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती द्वारा किस प्रकार से शराब दुकानों का विरोध किया जा रहा है एक बार वह शांत बैठ सकती हैं पर बरगी विधानसभा क्षेत्र की महिलाएं शराब दुकान को लेकर शांत नहीं बैठेंगे क्योंकि शराब से उनके घर बर्बाद हो रहे हैं जो भी व्यक्ति मजदूरी करके अपना घर चलाता है वह पूरा पैसा शराब दुकानों में शराब के नशे के लिए लगा देता है जिससे घर चलाना मुश्किल हो गया है विधायक संजय यादव ने कहा कि सेमरा गांव में शराब दुकान को नहीं खुलने दिया जाएगा महिलाओं और थाना प्रभारी के पास शराब दुकान की तालाबंदी करके चाबी सौंप दी गई है आगे का निर्णय थाना प्रभारी और महिलाओं को करना है वही आबकारी विभाग द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से ढाबे के अंदर शराब दुकान को आवंटित किया गया है जोकि नियम विरुद्ध है वही सेमरा गांव की महिलाओं का कहना है कि क्षेत्र में वैसे ही अवैध शराब बड़ी जोर शोर से बेची जाती है उसके बाद ढाबे में शराब दुकान के खुलने से क्षेत्र मे नशे को बढ़ावा मिलेगा इसलिए इस शराब दुकान को नहीं खोलना चाहिए इसलिए आज उन्होंने शराब दुकान पर आकर प्रदर्शन किया है और शराब दुकान में तालाबंदी की हैं।


Bundelikhabar

Related posts

डायलिसिस की सुविधा मिलेगी अब सागर में

Bundeli Khabar

दबंग थाना प्रभारी ने खुद को गोली मार कर की आत्महत्या

Bundeli Khabar

हफ्ते में एक दो बार खुलती है आंगनबाड़ी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!