28 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220204 WA0008
मध्यप्रदेश

कांग्रेस का घर घर चलो, बूथ चलों अभियान लगातार जारी

Bundelikhabar

अनेकों लोगों ने ली कांग्रेस पार्टी की सदस्यता

सागर/ब्यू्रो

देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ अलख जगाने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के आव्हान पर  1 फरवरी से  28 फरवरी तक चलने वाले घर चलो घर –  घर चलो, बूथ चलो अभियान नरयावली विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक नरयावली, सागर ग्रामीण एवं मकरोनिया में लगातार जारी  रहा। इसी क्रम में गुरुवार को मकरोनिया नगर पालिका क्षेत्र में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की मुख्य उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मकरोनिया के अध्यक्ष देवेन्द्र कुर्मी एवं युवा कांग्रेस मकरोनिया के नगर अध्यक्ष इंजी.संजय रोहिदास द्वारा नगर पालिका मकरोनिया के शिवाजी वार्ड क्रमांक आठ में घर चलो घर-घर चलो,बूथ चलो अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान अनेकों लोगो ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने वाले नए सदस्यों का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया। इसी प्रकार नरयावली ब्लॉक में नरयावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ठा. लगन सिंह, मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष शिवपाल यादव, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप रावत तथा सागर ग्रामीण ब्लॉक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह की अगवाई में घर चलो घर-घर चलो अभियान चलाया जाकर कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान, मतदाता सूची का सत्यापन कार्य, भाजपा की नाकामी को बेनक़ाब करने तथा कांग्रेस पार्टी के कार्यों को जनता तक पहुचाने घर चलो घर-घर चलो अभियान चलाया गया। अभियान मे युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अशरफ खान, मुल्ले चौधरी, कोमल सोनी, आनंद सोनी,मोतिलाल पटैल, सन्दीप चौधरी, अफजल खान,निशान्त आठया, किशोर अहिरवार, गुड्डू रेकवार, गुड्डू गुप्ता, कल्याण सिंह,चंदन रैदास आदि मौजूद थे।


Bundelikhabar

Related posts

अवैध परिवहन पर कलेक्टर की मार

Bundeli Khabar

बिजावर: एक बार फिर से दल बदल कर भाजपा में शामिल हुए विधायक

Bundeli Khabar

होशंगाबाद होगा आज से नर्मदापुरम

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!