29.4 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0408 101447
मध्यप्रदेश

शिकायत पर दुकान को सील करने पहुंचे कैंट तहसीलदार से की दुकान संचालक ने अभद्रता

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर के नोद्रा ब्रिज इलाके में स्थित चिल्ड्रन बुक हाउस दुकान पर जब शिकायत पर तहसीलदार सुरेंद्र सोनी द्वारा दुकान को सील करने की कार्रवाई की गई तो दुकान संचालक द्वारा और उनके साथियों द्वारा तहसीलदार से अभद्रता और गाली गलौज की गई जिसकी शिकायत तहसीलदार ने ओमती थाना पुलिस को की जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है चिल्ड्रन बुक हाउस दुकान के संचालक द्वारा अधिक रेट में दुकान में कॉपी किताबों को बेचा जा रहा था जबकि जिला कलेक्टर द्वारा आदेशित किया गया है कि दुकान संचालक निर्धारित मूल्य से अधिक रेट में बच्चों के अभिभावकों को किताब कॉपी नहीं बेचेंगे उसके बाद भी लगातार चिल्ड्रन बुक हाउस के संचालक द्वारा कलेक्टर के निर्देश का उल्लंघन किया जा रहा था।

जिसकी शिकायत तहसीलदार को मिली थी कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई करने पहुंचे तहसीलदार से दुकान संचालक और उनके साथियों द्वारा की गई जिस पर पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने जैसी अन्य धाराओं पर मामला दर्ज किया है वहीं ओमती थाना प्रभारी एस पी एस बघेल ने बताया कि केंट तहसीलदार की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को पूरे मामले में गिरफ्तार किया गया है सेंट्रल बुक हाउस के संचालक और उनके साथियों द्वारा तहसीलदार से अभद्रता करते हुए शासकीय काम में बाधा उत्पन्न की गई थी जिसमें तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वही पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।


Bundelikhabar

Related posts

बिजावर जंगल होते जा रहे खेतों में तब्दील

Bundeli Khabar

एक पहल: कर्मचारी बनाएंगे घर पर कचरे से खाद

Bundeli Khabar

संभागीय कार्यशाला का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!