30.4 C
Madhya Pradesh
May 11, 2026
Bundeli Khabar
Home » पंचायत एवं निकाय चुनाव में आरक्षण की तस्वीर साफ
मध्यप्रदेश

पंचायत एवं निकाय चुनाव में आरक्षण की तस्वीर साफ

Bundelikhabar

जबलपुर में आरक्षण की तस्वीर साफ :नगर निगम, जनपद पंचायत, जिला पंचायत, और ग्राम पंचायतों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी।

जबलपुर/ ब्यूरो

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद जिले में आरक्षण की पूरी प्रक्रिया पूरी हो गई। नगर निगम जबलपुर में ओबीसी की एक सीट आबादी की तुलना में अधिक रिजर्व हुई। अब वार्ड नंबर 51 रविंद्र नाथ टैगोर ओबीसी हो गई। शहर के सभी 79 वार्डों में 21 वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित हो गई हैं। इसी के साथ जिला पंचायत के सभी 17 वार्डों, जनपद पंचायत अध्यक्षों के पदों की तस्वीर भी साफ हो चुकी है।

नगर निगम जबलपुर में अभी ओबीसी आरक्षण 25 प्रतिशत के हिसाब से 20 सीट पर मिला था। जबकि आबादी के मुताबिक जिले में ओबीसी की संख्या 26.58 प्रतिशत है। इस कारण एक सीट बढ़ाई गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी नम: शिवाय अरजरिया के मुताबिक निर्देशों अनुसार एससी-एसटी के प्रकरण व महिला आरक्षण में कोई परिवर्तन नहीं होना था। जहां आबादी के अनुसार ओबीसी के पद घट या बढ़ रहे हैं, वहां आरक्षण होना था।

*2020 में हुए आरक्षण में सिर्फ ओबीसी की एक सीट बढ़ी*

जबलपुर में एससी के 11, एसटी के 4, ओबीसी के 20 और सामान्य महिला 22 व सामान्य 22 सीटों का आरक्षण किया गया था। एक सीट ओबीसी का बढ़ाया जाना था, जो सामान्य से लिया गया। सामान्य के 22 वार्डों में 9 वार्ड पिछली बार ओबीसी के लिए आरक्षित थी। इस कारण 13 वार्डों से ही एक वार्ड का चयन किया गया। मानस भवन में अधिकारियों और सामान्य लोगों की मौजूदगी में वार्ड नंबर 8, 11, 16, 32, 34, 35, 39, 40, 42, 51, 55, 56, 73 की पर्ची डाली गई। लॉटरी सिस्टम से एक पर्ची निकलवाई गई, तो वार्ड क्रमांक 51 रविंद्र नाथ टैगोर ओबीसी में आरक्षित हुआ।

*अब जबलपुर नगर निगम की ये हो गई तस्वीर*

एससी अनारक्षित- वार्ड नंबर 44, 52, 78, 62, 63
एससी महिला- वार्ड नंबर 9, 29, 48, 53, 58, 66
एसटी अनारक्षित-वार्ड नंबर 64 व 77
एसटी महिला-वार्ड नंबर 70 व 75
ओबीसी अनारक्षित-51, 38, 74, 5, 2, 54, 37, 28, 3, 59, 65
ओबीसी महिला- वार्ड नंबर 1, 57, 67, 27, 10, 71, 17, 20, 36 व 24
सामान्य-18, 23, 26, 43, 45, 46, 47, 49, 61, 8, 11, 16, 32, 34, 35, 39, 40, 42, 55, 56, 56 व 73
सामान्य महिला-13, 14, 19, 21, 30, 33, 50, 60, 69, 72, 76, 4, 6, 7, 12, 15, 22, 25, 31, 41, 68 व 79

*भेड़ाघाट व मझौली में घट गई ओबीसी की सीटें*

भेड़ाघाट और मझौली में ओबीसी की कम संख्या को देखते हुए सीटें घट गईं। भेड़ाघाट में ओबीसी के लिए 4 सीटें आरक्षित थीं, अब वहां एक ही सीट ओबीसी के लिए आरक्षित रहेगी। इसी तरह मझौली में ओबीसी के लिए आरक्षित होने वाली 4 सीटों में अब 3 ही सीट आरक्षित रहेगी। इसी तरह जिला पंचायत के लिए 17 वार्डों में ओबीसी के लिए सिर्फ एक ही सीट आरक्षित हुई है। जबकि जनपद पंचायत अध्यक्ष में ओबीसी के लिए एक भी सीट आरक्षित नहीं हो पाई है।

 

*जनपद पंचायत अध्यक्षों का आरक्षण*

जनपद पंचायत शहपुरा- SC महिला
जनपद पंचायत पाटन- ST महिला
जनपद पंचायत कुण्डम- ST अनारक्षित
*जनपद पंचायत मझौली-* अनारक्षित महिला
जनपद पंचायत जबलपुर-अनारक्षित महिला
जनपद पंचायत पनागर-सामान्य

*जिला पंचायत के सदस्यों का आरक्षण*

एससी- वार्ड नंबर 17 अनारक्षित व 12 महिला के लिए आरक्षित
एसटी-वार्ड नंबर 7 व 11 अनारक्षित और 1, 2 व 8 महिला के लिए आरक्षित।
ओबीसी-वार्ड नंबर 6 महिला के लिए आरक्षित
सामान्य-वार्ड नंबर 4, 5, 9, 10 व 16
सामान्य महिला-वार्ड नंबर 3, 13, 14 व 15

*ग्राम पंचायतों में इस तरह आरक्षण*

जबलपुर जनपद पंचायत की 80 ग्राम पंचायतों में एससी के लिए 5 महिलाओं सहित 9, एसटी के लिए 12 महिलाओं सहित 24 और ओबीसी के लिए 4 महिलाओं सहित 7 सीटें आरक्षित की गई हैं। जबकि शेष 40 सामान्य पदों में 19 महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं।

कुंडम जनपद पंचायत की 68 ग्राम पंचायतों में एससी के लिए 3 महिलाओं सहित 6, एसटी के लिए 24 महिलाओं सहित 47 पद आरक्षित की गई हैं। 13 सामान्य पदों में 7 महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है।

पनागर जनपद पंचायत की 62 ग्राम पंचायतों में 4 महिलाओं सहित एससी के 8, एसटी के लिए 7 महिलाओं सहित 14 पद आरक्षित की गई हैं। ओबीसी के लिए 5 महिलाओं सहित 9 पद
आरक्षित की गई है। 31 सामान्य सीटों में 15 महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी।

पाटन जनपद पंचायत की 83 ग्राम पंचायतों में एससी के लिए 7 महिलाओं सहित 14, एसटी के लिए 7 महिलाओं सहित 13, ओबीसी के लिए 7 महिलाओं सहित 14 पद आरक्षित की गई हैं। सामान्य के 42 पदों में 21 महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी।

शहपुरा जनपद पंचायत की 84 ग्राम पंचायतों में एससी के लिए 6 महिलाओं सहित 12, एसटी के लिए 11 महिलाओं सहित 22 और ओबीसी के लिए 4 महिलाओं सहित 8 पद आरक्षित की गई हैं। वहीं 42 सामान्य सीटों में 21 महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी।

सिहोरा जनपद पंचायत की 60 ग्राम पंचायतों में एससी के लिए 5 महिलाओं सहित 9, एसटी के लिए 6 महिलाओं सहित 12, ओबीसी के लिए 5 महिलाओं सहित 9 पद आरक्षित की गई हैं। 30 सामान्य पंचायतों में 14 महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी।
मझौली जनपद पंचायत के 90 ग्राम पंचायतों में एससी के लिए 7 महिलाओं सहित 14, एसटी के लिए 10 महिलाओं सहित 19 और ओबीसी के लिए 6 महिलाओं सहित 12 पद आरक्षित की गई हैं। 45 सामान्य ग्राम पंचायतों में 22 महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है।


Bundelikhabar

Related posts

बॉलीवुड के ख्यात डायरेक्टर, प्रोड्यूसर एवं एक्टर सतीश कौशिक भोपाल में करेंगे शूटिंग

Bundeli Khabar

नौगाँव पुलिस की त्वरित कार्यवाही

Bundeli Khabar

क्राइसिस कमेटी का निर्णय अभी एक हफ्ते और रहना होगा अंदर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!