26.8 C
Madhya Pradesh
October 6, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0329 092002
मध्यप्रदेश

भाजपा महिला नेत्री की दबंगई:काम करने वाली महिला से मारपीट

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

गोरखपुर थाना क्षेत्र रामपुर छापर में महिला भाजपा नेत्री डॉ पूनम प्रसाद की दबंगई का मामला प्रकाश में आया है जहाँ कलावती रजक नामक महिला ने बीजेपी नेत्री पर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ASP गोपाल खांडेल को शिकायत देते हुए बताया की वह डॉ पूनम प्रसाद के घर मे काम करती थी वही पूनम प्रसाद द्वारा उसे काम के एवज में उसकी पेमेंट नही दी जाती थी वही पेमेंट मांगने को लेकर बीजेपी नेत्री द्वारा मारपीट की जाती थी,जिसको देखते हुए उसने वाह से काम छोड़ दिया और पास में ही काम करने लगी जिसके बाद बीजेपी नेत्री द्वारा लगातार उसे कही भी काम न करने की धमकी दी जाने लगी,आये दिन रास्ता रोक कर गाली गलौच की जाने लगी,जिसकी शिकायत उसने गोरखपुर थाने में की और सीएम हेल्प लाइन में लेकिन गोरोखपुर थाने में रिपोर्ट नही लिखी वही पुलिस ने सीएम हेल्पलाइन जबरन फ़ोन छीन कर रिपोर्ट कटाव दी और थाने से भगा दी
वही पीड़ित महिला ने न्याय की गुहार लगाते हुए अपने रुपए दिलाने के साथ साथ कार्यवाही की मांग की है।

वही इस मामले में asp गोपाल खांडेल ने कहा की कलावती रजक ने पूनम प्रसाद नामक महिला के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई है जिसमे जांच उपरांत उचित कार्यवाही की जाएगी।


Bundelikhabar

Related posts

कलेक्टर का ग्रामीण क्षेत्रों में औचक निरीक्षण

Bundeli Khabar

कांग्रेस ने समता चेतना वर्ष कार्यक्रम का किया आयोजन

Bundeli Khabar

एसीएस गृह डॉ. राजौरा एवं एडीजी श्री माहेश्वरी ने किया खरगोन का दौरा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!