21.8 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1641473002675
मध्यप्रदेश

पाटन: नायब तहसीलदार के नेतृत्व में आमजन सुरक्षा हेतु शुरू हुआ रोको-टोको अभियान

Bundelikhabar

पाटन/संवाददाता

जैसे जैसे कोरोना अपने पैर पसार रहा है वैसे वैसे प्रशासन ने भी उसके बढ़ते कदमो पर अपना अंकुश लगाना शुरू कर दिया है कोविड कि संभावित तीसरी लहर आना प्रारंभ हो चुकी है, धीरे-धीरे एक्टिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ने लगा है जिससे शासन-प्रशासन में हलचल चालू हो गई है इसी के चलते आज पाटन नगर में नायब तहसीलदार सुरभि जैन के नेतृत्व में रोको-टोको अभियान चलाया गया जिसके तहत बिना मास्क लगाए लोगों पर चालानी कार्यवाही की गई, जिससे लोगों में जागरूकता बढ़े ताकि हम आने वाली तीसरी लहर के लिए पूर्णतः तैयार रहे और जन हानि से बच सकें।

FB IMG 1641474215408

ज्ञात हो कि कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने रोको-टोको अभियान के तहत आज गुरुवार को पाटन में 21 व्यक्तियों पर 100 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से 2100 रु. का जुर्माना वसूल किया गया । प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार सुरभि जैन के नेतृत्व उक्त कार्यवाही की गई, हालांकि नायब तहसीलदार सुरभि जैन की पिछले दो लॉक डाउन में सराहनीय भूमिका रही है एवं राज्य शासन द्वारा उनको कोरोना योद्धा के तौर पर सम्मानित भी किया गया। आज की कार्यवाही में पुलिस प्रशासन ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई तथा पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्व से ही समय समय पर चालानी कार्यवाही की जाती रही है।


Bundelikhabar

Related posts

पत्रकार सम्मान समारोह सम्पन्न

Bundeli Khabar

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

Bundeli Khabar

पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों ने मनाया होली मिलन समारोह:उड़ा रंग-गुलाल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!