20.8 C
Madhya Pradesh
October 8, 2026
Bundeli Khabar
images
मध्यप्रदेश

चित्रकोट बस दुर्घटना पर सीएम ने जताया शोक

Bundelikhabar

सतना/ब्यूरो

मुख्यमंत्री ने सतना जिले में चित्रकूट के निकट गुप्त गोदावरी से लौट रही श्रद्धालुओं की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि यह दुखद घटना है। दुर्घटना में एक महिला की मृत्यु होने का समाचार है।

मुख्यमंत्री चौहान ने जिला प्रशासन को घायलों की सहायता के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। अभी चित्रकूट के जानकीकुण्ड अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। प्रशासनिक अधिकारी घायलों के स्वास्थ्य लाभ एवं अन्य सहायता के लिए मौके पर उपस्थित हैं।


Bundelikhabar

Related posts

सागर हुआ अनलॉक लेफ्ट राइट फॉर्मूले से खुला

Bundeli Khabar

प्रदेश में अब कोई भिखारी नही रहेगा भूखा: सरकार बांटेगी राशन

Bundeli Khabar

गाँधी जयंती पर शिक्षकों का सत्याग्रह

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!