27.1 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220519 WA0005
मनोरंजन

बड़े बड़े स्टार कर रहे हैं कुरैशी प्रोडक्शन्स की फिल्म ‘देहाती डिस्को’ का प्रोमोशन 

Bundelikhabar

8 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

अक्षय कुमार, वरुण धवन, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह सहित कई सितारों ने गणेश आचार्या की डांस बेस्ड मूवी को किया प्रोमोट

मुम्बई। 27 मई को डांस और म्यूज़िक पर आधारित कुरैशी प्रोडक्शंस की एक अनोखी कहानी वाली फिल्म ‘देहाती डिस्को’ रिलीज हो रही है, जिसके ट्रेलर और गानों को लोग खूब पसन्द कर रहे हैं। निर्माता गितेश चन्द्रकर, वसीम कुरैशी और कमल किशोर मिश्रा द्वारा निर्मित आगामी फीचर फ़िल्म ‘देहाती डिस्को’ के प्रोमोशन के लिए ढेर सारे बॉलीवुड स्टार्स सामने आए हैं। किसी ने अपनी आवाज़ दी है तो कोई प्रोमोशनल इवेंट पर आकर इस फ़िल्म को देखने के लिए अपने फैन्स से अपील कर रहा है तथा कई सितारों ने रील के द्वारा इसे प्रोमोट किया है।

सुपरस्टार अक्षय कुमार और कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की दोस्ती जग जाहिर है। अक्की की कई फिल्मों की कोरियोग्राफी मास्टर ने किया है। अक्षय कुमार ने ‘देहाती डिस्को’ के ट्रेलर के लिए अपनी आवाज दी है। वहीं इस फिल्म को रणवीर सिंह और रणबीर कपूर ने भी प्रोमोट किया है। देहाती डिस्को का हुक स्टेप करते हुए रणबीर और रणवीर दोनों ने फिल्म को देखने के लिए दर्शकों से अपील की है।

साथ ही हाल ही में अंधेरी मुम्बई के द क्लब में हुए एक इवेंट में वरुण धवन इस फ़िल्म को प्रोमोट करने आए। उन्होंने स्टेज पर गणेश आचार्य, सक्षम शर्मा, साहिल एम खान के साथ देहाती डिस्को का हुक स्टेप किया। फ़िल्म के निर्देशक मनोज शर्मा, फ़िल्म के प्रोड्यूसर्स गितेश चन्द्रकर, वसीम कुरैशी, अय्यूब कुरैशी और कमल किशोर मिश्रा को फ़िल्म के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।  गौरतलब है कि कुरैशी प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड और वन एंटरटेनमेंट फ़िल्म प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘देहाती डिस्को’ में गणेश आचार्य, रवि किशन, सुपर डांस चैप्टर 3 के फाइनलिस्ट सक्षम शर्मा, साहिल एम खान, मनोज जोशी, राजेश शर्मा अहम किरदारों में हैं। 


Bundelikhabar

Related posts

रानी चटर्जी, प्रत्यूष मिश्रा अभिनीत फिल्म ‘भाभी माँ’ का भव्य महल जैसा विशाल सेट

Bundeli Khabar

100 लोकेशन पर आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग में लगे 200 दिन, बैशाखी में होगी रिलीज

Bundeli Khabar

अक्षय-टाइगर की एक्शन-एंटरटेनर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की शूटिंग मुंबई में हुई शुरू

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!