26.4 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220814 WA0008
मनोरंजन

‘गंगा और गीता’ में रानी चटर्जी का डबल रोल, फिल्म की शूटिंग शुरू

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी की अदाकारी किसी पहचान की मोहताज नहीं, तभी उनका जलवा भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब देखने को मिलता है। अब खबर है कि रानी अपनी नई फिल्म ‘गंगा और गीता’ में डबल रोल में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को खास तरीके से बनाया जा रहा है। गंगा और गीता फिल्म के दो अहम किरदार होने वाले हैं, जिसमें रानी चटर्जी के दो अलग शेड्स नज़र आयेंगे। इसके लिए तैयारियां भी खूब की गई हैं और अब फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में शुरू भी हो चुकी है। फिल्म के निर्देशक दिलीप गुलाटी और निर्माता कोमल गुलाटी हैं।

रानी ने कहा कि फिल्म की कहानी बेहद महत्वपूर्ण है। इसमें मेरा किरदार सबको पसंद आने वाले हैं। मैंने अब तक जितने भी डबल रोल किए हैं, उन सबसे अलग है और नया है। इसमें एक्शन, इमोशन, लव, म्यूजिक और संवाद का बेहतर सामंजस्य देखने को मिलने वाला है। फिल्म के सेट पर अपने किरदार को लेकर खूब उत्साहित हूँ। उन्होंने कहा कि हमारी टीम बेहद प्रतिभाशाली है। उनके साथ काम करने में बेहद मजा आ रहा है। फिल्म की शूटिंग बड़े स्केल पर हो रही है। इसलिए जब फिल्म थियेटर में आएगी, तो सबको मजा आने वाला है। बस इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

प्रोमिस पिक्चर्स 1997 के बैनर से बन रही फिल्म ‘गंगा गीता’ में रानी चटर्जी के साथ प्रेम सिंह, रवि यादव और सागर पांडेय मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ संजय पांडे, अयाज खान, निरज गुप्ता भी नजर आएंगे। फिल्म में गाने का लिरिक्स दिलीप गुलाटी और संगीत अमन श्लोक का होगा। डीओपी अनिल डांडा, कोरियोग्राफर कैलाश भोर हैं। आर्ट रिशिव विश्वकर्मा का है। प्रोडक्शन सुमीत पांडेय का है। सिंगर मोहन राठौड़, रानी चटर्जी, खुशबू जैन, शिल्पी राज, ममता राउत, मनोरंजन झा और पुष्पा लता हैं।


Bundelikhabar

Related posts

शाहिद माल्या ने जुल्फुकार टाइगर के लिए गाया एक रोमांटिक गाना

Bundeli Khabar

‘रंग 2’ में दिखेगी रितिका शर्मा, शूटिंग है जारी

Bundeli Khabar

अक्षय भोसले के प्रोडक्शन हाउस ‘विले मीडिया’ ने अपने पहले प्रोडक्शन के साथ सफलता हासिल की

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!