30 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0325 144602
मध्यप्रदेश

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आयोजित की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक

Bundelikhabar

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक जबलपुर रानीताल कार्यकाल कार्यालय में आयोजित की जा रही

जबलपुर/ब्यूरो

भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक जबलपुर में आयोजित की जा रही है इस बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार विशेष रूप से शामिल हुए हैं वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा किस प्रकार से भविष्य में कार्य किया जाना है इस बात को लेकर भी बैठक में चर्चा की जानी है आगामी चुनावों को लेकर की युवा मोर्चा द्वारा किस प्रकार से भविष्य में कार्य किया जाना है इसको लेकर भी बैठक में चर्चा की जाएगी वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी रोहित चहल ने बताया कि इस बैठक के माध्यम से संगठन द्वारा किस प्रकार से आगे कार्य किया जाना है इस बात को लेकर बैठक के माध्यम से कार्यकर्ताओं से चर्चा की जाएगी वहीं मध्य प्रदेश के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता लगातार तन मन धन से संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं वहीं संगठन द्वारा भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को मनाया जाएगा वहीं 9 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती को भी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ मनाएंगे लगातार विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जनता के बीच में जाएंगे वहीं आगामी चुनाव को लेकर भी युवा मोर्चा द्वारा कमर कस ली गई है युवा मोर्चा के कार्यकर्ता चुनाव को लेकर भी कड़ी मेहनत जमीनी स्तर पर कर रहे हैं वहीं पूरे देश में मध्य प्रदेश के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच में जाकर अपना कार्य कर रहे हैं वही भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार का कहना है कि जबलपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की जा रही है जो कि पूरे दिन भर चलेगी जिसमें कार्यकर्ताओं के सुझाव एवं फीडबैक लेने का कार्य भी किया जाएगा वही आगामी चुनाव को लेकर भी रणनीति इस बैठक के माध्यम से युवा मोर्चा द्वारा बनाई जाएगी।


Bundelikhabar

Related posts

पाटन नगर की बालिकाओं ने मेडल के साथ मारी बाजी

Bundeli Khabar

मूंग एवं उड़द की खरीदी के लिए जिले में दस केंद्र स्थापित

Bundeli Khabar

ओबीसी महासभा के प्रदर्शनकारियों पर चली पुलिस की लाठी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!