27.5 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220726 WA0009
मनोरंजन

ट्रूक ने की अपनी ‘मेक इन इंडिया’ पहल की शुरूआत

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

2023 तक वार्षिक उत्पादन 2 मिलियन यूनिट्स तक पहुंचाने का लक्ष्य

मुंबई। भारत के सबसे तेजी से बढ़ रहे ऑडियो ब्राण्ड्स में से एक, ट्रूक ने अगले महीने से अपने सभी उत्पाद भारत में बनाने की घोषणा की है। पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी ‘मेक इन इंडिया’ पहल को बढ़ावा और गति देने की अपनी कोशिश में जर्मन ब्राण्ड ट्रूक अपनी उत्पादन क्षमता को व्यापक स्तर पर बढ़ाना चाहता है। इसके लिये इसने प्रमुख घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण कंपनी ऑप्टीमस इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ भागीदारी की है। इस ब्राण्ड के पास लंबे समय से उच्च-गुणवत्ता के हेडफोन्स और हेडसेट्स बनाने की परंपरा है।

ऑप्टीमस इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ भागीदारी में यह ऑडियो कंपनी अपने उत्पादन को उल्लेखनीय ढंग से बढ़ाना चाहती है और इस साल के लिये 1 मिलियन से ज्यादा यूनिट्स बनाने का लक्ष्य तय किया है। अगले साल तक ट्रूक 2023 में 2 मिलियन से ज्यादा यूनिट्स बनाकर अपना उत्पादन और भी बढ़ाएगी। बीटीजी, एस, फिट, एयरबड्स और क्यू सीरीज के तहत कई टीडब्ल्यूएस के साथ ट्रूक की भारत के वियरेबल एसेसरीज सेगमेंट में मजबूत स्थिति है।

ट्रूक इंडिया के संस्थापक एवं सीईओ पंकज उपाध्याय ने कहा, “पिछले दो वर्षों में हमने शोध एवं विकास और अपने ग्राहकों के लिये किफायती दामों पर उत्कृष्ट उत्पादों की आपूर्ति के लिये प्रयास किये हैं। प्रतिसाद बेहतरीन रहा, जिससे हमें देश के टॉप ऑडियो ब्राण्ड्स में से एक बनने में मदद मिली। हम अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ाने और भारत को विनिर्माण का एक महत्‍वपूर्ण केन्द्र बनाने की अपनी कोशिशों में भारत में विनिर्माण की अपनी योजना शुरू करते हुए ऑप्टीमस इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ भागीदारी करके बहुत खुश हैं। हमें विश्वास है कि हम अपने रास्ते में आने वाली हर बाधा से उभरेंगे और भारत का अग्रणी साउंडवेयर ब्राण्ड बनेंगे, जो अपने सभी ग्राहकों को ता‍कत, प्रदर्शन और किफायत का विशुद्ध मिश्रण देगा।


Bundelikhabar

Related posts

सफल होने के लिए ‘लगे रहना और डंटे रहना’ पड़ता है – रेयान सिद्दीकी

Bundeli Khabar

वूमेंस डे के अवसर पर एली अवराम और अविना शाह का नया गाना ‘कुड़ी मैं मीन’ हुआ रिलीज़

Bundeli Khabar

साधाना सरगम ने ‘सरकारी नौकरी’ के लिए गाया गाना

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!