25.2 C
Madhya Pradesh
August 15, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220325 WA0003
व्यापार

पेटीएम का यूपीआई यूजर्स के लिए ऑफर

Bundelikhabar

संतोष साहू,

केवल 1 रुपये में आरआरआर मूवी के वाउचर्स जीतने का मौका

मुंबई। वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड जोकि भारत की अग्रणी डिजिटल भुगतान एवं वित्तीय सेवा कंपनी ब्राण्ड पेटीएम का मालिक है, ने यूपीआई-आधारित एक रोमांचक ऑफर की घोषणा की है। यह ऑफर फिल्मों के शौकीनों को जूनियर एनटीआर और राम चरण की मूवी आरआरआर के वाउचर्स जीतने का मौका देगा।
पेटीएम के यूजर्स 21 मार्च से 27 मार्च तक पेटीएम यूपीआई के माध्यम से 9711656565 को 1 रूपये का इंस्टैन्ट मनी ट्रांसफर करके आरआरआर मूवी के 150 रुपये तक के वाउचर्स मुफ्त में पा सकते हैं। फिर यूजर्स इन वाउचर्स को पेटीएम ऐप के माध्यम से आरआरआर मूवी के टिकट बुक करते समय रिडीम करा सकते हैं। उन्हें पेटीएम ऐप पर टिकट बुक करते समय केवल वाउचर का प्रोमो कोड एंटर करना होगा।

पेटीएम के प्रवक्ता ने कहा कि हम भारत में डिजिटल भुगतान को बढ़त के साथ अपनाये जाने और स्वीकार किये जाने के लिये प्रयास करते हैं और अपने पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स के साथ हम ज्यादा से ज्यादा यूजर्स की वित्तीय यात्रा में उन्हें सशक्त करने की आशा करते हैं। पेटीएम यूपीआई बहुत तेज और सुरक्षित मनी ट्रांसफर का रास्ता देता है। मूवीज के लिये अपने यूजर्स के प्यार को देखते हुए, हम आरआरआर मूवी वाउचर्स के लिये नये यूपीआई ऑफर से अपना आभार जताना चाहते हैं।”
आरआरआर सबसे प्रतीक्षित भारतीय फिल्मों में से एक है, जो दुनियाभर में 25 मार्च, 2022 को रिलीज होगी। एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित इस महान कृति में जूनियर एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, ओलिविया मोरिस, समुथिराकानी, एलिसन डूडी, श्रिया सरन और रे स्टीवेंसन जैसे सितारे हैं।
पेटीएम अपने ऐप से यूजर्स को मूवी टिकट के अलावा फ्लाइट टिकट, बस टिकट, ट्रेन टिकट, इवेंट टिकट और मेट्रो टिकट भी आसानी से बुक करने की सुविधा देता है।


Bundelikhabar

Related posts

टीसीएल ने लॉन्च किया नेक्स्ट जनरेशन टीवी इनोवेशंस

Bundeli Khabar

गो फर्स्ट की ईज़मायट्रिप के साथ भागीदारी

Bundeli Khabar

एजटेक ब्रैंड इनफिनिटी लर्न ने किया विजक्लब का अधिग्रहण

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!